News :
मस्कट से आये गुजराती पर्यटक का त्रिवेणी घाट में खोया कीमती बैग, पुलिस ने सकुशल ढूंढ लौटाया सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैगमार्च सेवा के संस्कार से मजबूत हो रहा समाज, अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना लक्ष्य खास रही चमोली पुलिस की इस बार की अपराध गोष्ठी, ईंधन बचत की सराहनीय पहल की दिखी झलक सेलाकुई,सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में धारा 163 बीएनएसएस लागू नाईट स्ट्राइक: ड्रिंक एंड ड्राइव में 47 गिरफ़्तार, 67 वाहन सीज युवा शक्ति ही देश का भविष्य: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मजदूरों को भड़का रहे 10 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बर्थडे पार्टी में तमंचे पर डांस पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार एमपी के यात्रियों से भरी बोलेरो सड़क पर पलटी, पुलिस ने किया क्विक रेस्क्यू

मजदूरों को भड़का रहे 10 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
मजदूरों को भड़का रहे 10 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/17/2026


देहरादून-:  न्यूनतम वेतन घोषित हो जाने की अफवाहों के बीच शनिवार को सेलाकुई स्थित  डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा कंपनी व पुलिस टीम पर किये पथराव के बाद आज रविवार को कुछ उपद्रवियों द्वारा श्रमिको को भड़काने व जबरन रुकवाकर मारपीट करने वाले 10 उपद्रवियों को सेलाकुई व सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन 20 हज़ार रुपये घोषित किये जाने की अफवाहों के बीच कल शनिवार को सेलाकुई अंतर्गत डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। तो वहीं श्रमिकों की आड़ में कुछ उपद्रवी लोगों द्वारा फैक्ट्री परिसर व पुलिस पर पथराव किया गया। कंपनी स्वामी द्वारा थाना सेलाकुई में मामले में मुकदमा दर्ज करवाया गया।


उपद्रवियों द्वारा फैक्ट्री व पुलिस पर पथराव करने के मामले में क्षेत्राधिकारी सहसपुर के नेतृत्व में गठित थाना सेलाकुई व कोतवाली सहसपुर की संयुक्त टीम गठित कर जांच की जा रही थी। जिस क्रम में आज रविवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग संगठित होकर कम्पनियों व मोहल्लो में जाकर, कम्पनियों में कार करने वाले श्रमिकों को भड़का रहे है और काम पर जाने वाले लोगो को काम में जाने से रोकने के लिए उनके साथ जोर जबरदस्ती कर मारपीट पर उतारु हो रहे है। उक्त व्यक्तियों में से कुछ पूर्व में पत्थरबाजी की घटना में भी शामिल थे। उक्त सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा जहां मौके पर कुछ व्यक्तियों द्वारा मजदूरों को भड़का कर शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा रहा था। मौके पर पुलिस को उन व्यक्तियों के भड़काने से पुन: पत्थर बाजी जैसी घटना हो सकने व कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो सकने के लिहाज से मजदूरों को भड़का रहे 10 लोगो को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। 

*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-*

1- रिजवान (25)पुत्र रफत अली निवासी गांव करणपुर निबाह, थाना फरदान जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश (डिक्शन कम्पनी) हाल पता जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून।

2- विकास(28) पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी गांव सडिया मुग़लपुरा थाना न्यूरिया हुसैनपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश  (एवंटोर कम्पनी) हाल पता जमनपुर सेलाकुई देहरादून।

3- रोहित सेमवाल(28) पुत्र विष्णु दत्त सेमवाल निवासी 169 भेल सेक्टर नम्बर 01 रानीपुर मोड़ हरिद्वार (परचून की दुकान जमनपुर में) हाल पता जमनपुर सेलाकुई देहरादून।

4- कैफ(21) पुत्र फुरकान निवासी ग्राम हैदराबाद थाना सदर कोतवाली जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश ( डिक्सन कंपनी ) हाल पता अकरम की बील्डिंग जमनपुर सेलाकुई देहरादून।

5- फरदीन(20) पुत्र फहीम निवासी ग्राम गौड़ी मौहल्ला देशनगर थाना कोतवाली जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश (डिक्शन कंपनी ) हाल पता जमनपुर सेलाकुई देहरादून।

6- समीर(18) पुत्र सिराज निवासी ग्राम पूरनपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश (डिक्शन कंपनी ) , हाल पता जमनपुर सेलाकुई देहरादून।

7- अभिषेक गुप्ता(21) पुत्र दीपू गुप्ता निवासी गांव अटकोना थाना रामपुर जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश (डिक्शन कमपनी),हाल पता दिनेश प्रसाद का मकान जमनपुर सेलाकुई देहरादून 

8- मोहम्मद कैफ(21) पुत्र अकील निवासी ग्राम कटरा थाना  कटरा जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश (डिक्शन सलूशन), हाल पता आरिफ का मकान जमनपुर सेलाकुई देहरादून।

9- सुजान(22) पुत्र मोहम्मद उमर निवासी नगतपुरा सितारगंज जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड  (ईडी) हाल पता ईनाम का मकान जमनपुर सेलाकुई देहरादून।

10-हाशिम(21) पुत्र यासीन निवासी गाँव लोधीपुर थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश ( टाइटेनियम ) हाल पता अकरम का मकान जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
Comments
comment
date
latest news
देहरादून पुलिस ने महिला से हुई पर्स स्नैचिंग की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने महिला से हुई पर्स स्नैचिंग की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार