देहरादून-: 2025 को अलविदा कहने व 2026 का स्वागत करने को देश भर से हज़ारों की संख्या में पर्यटक राजधानी देहरादून पहुँच चुके है। वैसे तो पर्यटको की भारी तादाद 25 दिसंबर क्रिसमस के दिवस से ही राजधानी में आने लगी थी किन्तु नववर्ष को राजधानी के मसूरी,चकराता व मुख्य राजधानी मे मानने को पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा हुआ है, जिसके चलते राजधानी के 80 प्रतिशत होटलों में सैलानियों की बुकिंग हो चुकी है। इसके साथ ही शीतकालीन पर्यटन व विंटर कार्निवाल के लिहाज से भी पर्यटक राजधानी पहुँच चुके है।
पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि नववर्ष के सेलिब्रेशन को सफल बनाने को दून पुलिस द्वारा अपनी पूर्ण तैयारी कर ली है। जिसके लिए राजधानी को शहर व देहात सेक्टर में बांटा गया है व अलग अलग वरिष्ठ अधिकारियों को उनके क्षेत्र के अनुरूप सुरक्षा व यातायात की जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस बल 30 दिसंबर से 31 दिसंबर जब तक शहर में अलग अलग क्षेत्रो में नववर्ष का सेलिब्रेशन समाप्त न हो जाये तब तक पुलिसबल मुस्तैदी से तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा राजधानी में रेगुलर पुलिस के साथ ही मोबाइल पुलिस भी तैनात की है जिनके द्वारा यातायात नियंत्रण के साथ ही जहां भी जाम की स्थिति होगी वहाँ जाम खुलवाने की कार्यवाही कि जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सलेब्रेशन के नाम पर हुड़दंग करने वालो व नशा कर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर भर में 22 पॉइंट्स को पुलिस द्वारा लोकेट किया गया है जहां पुलिस द्वारा रैश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग व ड्रिंक एंड ड्राइव वाहन चालकों को जांचने को अलकोमीटर सहित तैनात रहेगी। उक्त पॉइंट्स पर पुलिस द्वारा स्थानियो व पर्यटकों की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर चालान सहित कार्यवाही में लायी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्रों के पब, रेस्टॉरेंट व् होटल जहां भी नववर्ष का सेलिब्रेशन आयोजित होने है उन्हके सेफ्टी मानकों, प्रवेश व निकासी, फायर सेफ्टीआ आदि रूल्स के विषय मे बता दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन होटल में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट नही होगा उनका चालान किया जाएगा।
कप्तान अजय सिंह ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान जारी किया गया है-
1. दिल्ली से रुड़की / सहारनपुर से मोहण्ड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान - दिल्ली /रुड़की / सहारनपुर – मोहण्ड- आशारोड़ी – आई0एस0बी0टी0 – शिमला बाईपास – सैन्ट ज्यूड्स चौक – बल्लुपुर चौक – गढ़ी कैन्ट तिराहा – अनारवाला तिराहा – जोहड़ी गांव – मसूरी रोड़ – कुठाल गेट – मसूरी भेजा जायेगा ।
2. दिल्ली से हरिद्वार- ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट
*प्लान- A.*
हरिद्वार / ऋषिकेश से हर्रावाला – मोहकमपुर फ्लाईओवर – जोगीवाला – यू टर्न कैलाश अस्पताल - पुलिया नं0 06 – रिंग रोड़- लाडपुर तिराहा – सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क – किरशाली चौक – साईं मन्दिर तिराहा – मसूरी डायवर्जन – कुठालगेट – मसूरी भेजा जायेगा ।
*शहर में दबाव की स्थिति में प्लान B*
हरिद्वार – नेपाली फार्म तिराहा – भानियावाला तिराहा – एयरपोर्ट तिराहा – थानो रोड – महाराणाप्रताप चौक –लाडपुर तिराहा – सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क – किरशाली चौक – साईं मन्दिर तिराहा – मसूरी डायवर्जन – कुठालगेट – मसूरी भेजा जायेगा
3.मसूरी से दिल्ली / सहारनपुर / रुड़की / ऋषिकेश / हरिद्वार / विकासनगर जाने हेतु वापसी रुट - मसूरी – कुठाल गेट – ओल्ड राजपुर रोड़ – राजपुर - साँई मन्दिर – किरशाली चौक – आई0टी0 पार्क – तपोवन बाईपास रोड – नालापानी चौक – तपोवन गेट - लाडपुर तिराहा – पुलिया नं0 06 - जोगीवाला से ऋषिकेश / हरिद्वार/ आई0एस0बी0टी0 की ओर जा सकेंगे ।
*नववर्ष के अवसर पर मसूरी क्षेत्रान्तर्गत पार्किंग का नाम तथा पार्किंग क्षमता*
1. पिक्चर पैलेस – वाहन क्षमता 70 कार
2. लण्ढौर रोड – वाहन क्षमता 60 कार
3. कैम्प्टी टैक्सी स्टैण्ड – वाहन क्षमता 250 कार एवं 20 बस
4. टाउन हॉल के नीचे – वाहन क्षमता 70 कार एवं 100 दुपहिया
5. किंग क्रेग – वाहन क्षमता 216 कार
6. मसूरी स्थित समस्त होटल – वाहन क्षमता 1800 कार
7. कम्पनी गार्डन रोड पर – वाहन क्षमता 30 कार
8. मैसानिक लॉज बस अड्डा / पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैण्ड – वाहन क्षमता 15 कार
9. विकास होटल पार्किंग कुलडी – वाहन क्षमता 20 कार
10. गज्जी बैंड में सड़क किनारे – वाहन क्षमता 500 कार
*मसूरी क्षेत्रान्तर्गत पार्किंग/ ट्रैफिक प्लान*
*प्लान-A*
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाईब्रेरी व पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य रूप से संचालित किया जायेगा
मसूरी क्षेत्रान्तर्गत सम्पूर्ण उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 70 प्रतिशत उपयोग होने पर प्लान B को लागू किया जाएगा ।
*प्लान-B*
इस प्लान के अन्तर्गत पर्यटकों के वाहनो को किंग क्रेग पार्किंग मे पार्क किया जायेगा जहां से पर्यटको को लोकल टैक्सी वाहन के माध्यम से उनके गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा । तथा आवश्यकतानुसार शटल सेवा के माध्यम से गंतव्य स्थल की ओर भेजा जायेगा ।
किंग क्रेग पार्किग फुल होने की दशा मे प्लान C को लागू किया जाएगा ।
*प्लान-C*
इस प्लान के अन्तर्गत गज्जी बैण्ड से लोकल टैक्सी वाहन के माध्यम से पर्यटको को उनके गन्तव्य स्थल की ओर भेजा जाएगा
*नववर्ष के अवसर पर देहरादून शहर में ट्रैफिक प्लान –*
1. पैसिफिक मॉल / राजपुर रोड पर ट्रैफिक के दबाव होने पर मसूरी से घण्टाघर की ओर आने वाले ट्रैफिक को साईं मंदिर तिराहा से आईटी पार्क की ओर डाइवर्ट किया जायेगा।
2. एनेक्स / सीएसडी तिराहा (नियर राजभवन) से दिलाराम चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को जोहड़ी गांव होते हुए डाइवर्ट किया जायेगा।
घण्टाघर पर ट्रैफिक दबाव होने की स्थिति में ओरियन्ट चौक / बुद्धा चौक / तहसील चौक से ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार डाइवर्ट किया जायेगा ।
*देहरादून शहर क्षेत्रान्तर्गत पार्किग व्यवस्था*
1. रेंजर्स ग्राउण्ड, नियर बुद्धा चौक – पार्किंग क्षमता 300 कार
2. परेड ग्राउण्ड, नियर तिब्बती मार्केट - पार्किंग क्षमता 100 कार
3. पुराना रोडवेज बस अड्डा नियर तहसील चौक - पार्किंग क्षमता 80 कार
4. काबुल हाउस नियर सर्वे चौक - पार्किंग क्षमता 60 कार
5. कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग - पार्किंग क्षमता 70 कार
6. एमडीडीए पार्किंग नियर घण्टाघर - पार्किंग क्षमता 300 कार
7. राजीव गांधी कॉम्पलैक्स नियर तहसील चौक - पार्किंग क्षमता 400 कार
देहरादून शहर क्षेत्रान्तर्गत नियुक्त अतिरिक्त एवं आवश्यक पुलिस बल-
यातायात प्लान को सफल बनाने के उद्देश्य से बृहद ट्रैफिक प्लान बनाया गया है जिसके अन्तर्गत भीड – भाड वाली जगहों (शॉपिंग मॉल / कॉम्पलैक्स / बार / होटल / रिजार्डस / होम स्टे / पार्टी स्थल / बैंकेट हॉल्स / कैफे / राजपुर रोड़ / बर्फ बारी वाले स्थान पर, डायवर्जन प्वांईट्स पर, विभिन्न पार्किंगों में चैकिंग, बॉडर्स)आदि पर अतिरिक्त एवं आवश्यक पुलिस बल तैनात किया गया है ।
*रैश ड्राइविंग / ड्रंक एंड ड्राइव /ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने के लिए प्लान*
यातायात पुलिस द्वारा आम जनता की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से हुड़दंग करने वालों, खतरनाक स्टंट करने वाले चालकों और शराब पीकर वाहन चलाने (Drunken Driving) तथा Over Speeding करनें वालों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए कार्यवाही हेतु निम्नलिखित प्रमुख स्थलों पर विशेष पुलिस टीमें (Interceptors एवं चैकिंग दल) तैनात किया गया है ।
1. मसूरी डायवर्जन । 2. सेंट ज्यूड्स चौक ।
3. ढाक पट्टी, ओल्ड राजपुर रोड।
4.आशारोडी ।
5. कुठालगेट ।
6.दूधली ।
7. किरशाली चौक । 8. अनुराग चौक ।
9. दिलाराम चौक । 10. महिन्द्रा चौक ।
11. आराघर टी-जंक्शन । 12. कौलागढ़ चौक ।
13. महाराणा प्रताप चौक । 14. सर्किट हाउस तिराहा ।
15. सहस्त्रधारा क्रासिंग । 16. झाझरा ।
17. जोगीवाला चौक । 18. विधोली ।
19. बंगाली कोठी चौक । 20. घण्टाघर ।
21. लालपुल 22. बालासुन्दरी मन्दिर तिराहा कैनाल रोड ।