News :
जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू 3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी

पौड़ी में पुलिस की पाठशाला: नशा मुक्त भविष्य का लिया संकल्प

  • Share
पौड़ी में पुलिस की पाठशाला: नशा मुक्त भविष्य का लिया संकल्प

shikhrokiawaaz.com

04/18/2026


पौड़ी:जनपद में नशा और साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए सेंट थॉमस स्कूल, पौड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। “एंटी ड्रग्स डे” के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (संचार) अनूप काला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नशा एक धीमा जहर है, जो व्यक्ति की सोच, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को नष्ट कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने जीवन के लक्ष्यों को स्पष्ट रखें और किसी भी प्रकार के नशे से दूरी बनाए रखें।
इस अवसर पर कोतवाली पौड़ी की पुलिस टीम से महिला उपनिरीक्षक हेमलता और उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने छात्रों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही साइबर ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय भी साझा किए।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि उसे सामाजिक और कानूनी समस्याओं में भी उलझा देती है। उन्होंने छात्रों को अच्छी संगति अपनाने, अनुशासन में रहने और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त जीवन जीने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। पौड़ी पुलिस की इस पहल को विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों ने भी सराहा, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।
 समन्वय का सामाजिक कल्याण पूर्ति करने हेतु अनुरोध किया जाता हैं।
Comments
comment
date
latest news
भूमि का सीमांकन व आख्या के नाम पर 15 हज़ार रिश्वत लेता राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

भूमि का सीमांकन व आख्या के नाम पर 15 हज़ार रिश्वत लेता राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार