News :
विकासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, तीन घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव

चारधाम फर्जी रजिस्ट्रेशन की जांच के लिए पुलिस कप्तान ने गठित की एसआईटी

  • Share
चारधाम फर्जी रजिस्ट्रेशन की जांच के लिए पुलिस कप्तान ने गठित की एसआईटी

shikhrokiawaaz.com

06/02/2024


देहरादून-: प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा में आने वाले पर्यटकों के साथ फर्जी रजिस्ट्रेशन की कई शिकायतें देहरादून पुलिस को मिल रही है,जिसमें विकासनगर व ऋषिकेश में पुलिस द्वारा अब तक फर्जी रजिस्ट्रेशन के कुल 41 मुकदमे दर्ज किए जा चुके है व 8 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जा चुका है।
वहीं चारधाम फर्जी रजिस्ट्रेशन की लगातार मिल रही शिकायतों पर जांच करने को पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा एक एसआईटी का गठन किया है। गौर करें कि चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक दून पुलिस के अलग अलग थानों में अलग अलग कुल 41 फर्जी रजिस्ट्रेशन की शिकायतें मिल चुकी है,जिनमें चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों द्वारा किसी न किसी बुकिंग साइट, फर्जी ट्रेवल एजेंट्स व अन्य माध्यमो से चारधाम यात्रा हेतु पंजीकरण करवाया किन्तु वह फर्जी निकले। फर्जीवाड़े को लेकर ऋषिकेश,विकासनगर व जनपद हरिद्वार में कई मामले सामने आ चुके है। 

फर्जी रजिस्ट्रेशन की शिकायतों को एक स्तर पर लाकर कड़ी कार्यवाही करने को अजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया है। जिसमें क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश संदीप नेगी समेत साइबर सेल उपनिरीक्षक रविन्द्र नेगी, एसओजी ग्रामीण प्रभारी आदित्य सैनी समेत तीन महिला उपनिरीक्षक शालू धारीवाल,शिल्पा सैनी व हिमानी चौधरी को एसआईटी का विवेचक बनाया गया है।
Comments
comment
date
latest news
अन्तर्राज्जयीय साइबर ठगों के गिरोह का एसटीएफ़ ने किया पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

अन्तर्राज्जयीय साइबर ठगों के गिरोह का एसटीएफ़ ने किया पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार