News :
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार

पुलिस कप्तान उत्तरकाशी ने किया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण

  • Share
पुलिस कप्तान उत्तरकाशी ने किया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

07/14/2024

उत्तरकाशी:आज रविवार को जनपद के 8 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त परीक्षा को पारदर्शी व सकुशल सम्पन्न करने हेतु पुलिस कप्तान उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा स्वयं परीक्षा केन्द्र रा0आ0 कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परीक्षा के इंतजामों का जायजा लिया गया।जनपद पुलिस द्वारा सभी केन्द्रो पर सावधानी बरतते हुये महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों की अलग-अलग कतार लगाने के बाद सभी अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग व फ्रिस्किंग के पश्चात अभ्यार्थियों को परीक्षा कक्ष मे जाने की अनुमति दी गयी, परीक्षा के दौरान एलआईयू कर्मियों द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सतर्क दृष्टि रखी गयी।परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाने के लिये सुरक्षा की दृष्टि से 1 सुपर जोन 2 जोन तथा 3 सेक्टर मे विभक्त किया गया था।प्रथम पाली की परीक्षा सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो गयी है, दूसरी पाली जारी है।
गौरतलब है कि जनपद के 8 परीक्षा केंन्द्रो आ.उ.रा.बा.इ. कालेज उत्तरकाशी, रा0आ0कीर्ति0इ0का0, सरस्वती वि0म0इ0का0 ज्योतिपुरम तिलोथ, मसीह दिलासा स्कूल, रा0इ0का0 जोशियाडा, आद्य शकंराचार्य शिक्षण संस्थान सेकेेण्डरी स्कूल निम रोड जोशियाडा, स्वामी घनश्यामानदं एसबीएमएचएसएस लक्षश्वेर व हरी सिंह रावत रा0इ0का0 गंगोरी पर आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2024 सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से चल रही है।उत्तरकाशी पुलिस के जवानों परीक्षा केंद्रों पर तत्परता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जा रहा है। 
Comments
comment
date
latest news
महिला समेत 2 शराब तस्कर गिरफ्तार

महिला समेत 2 शराब तस्कर गिरफ्तार