News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

आज से 01 जुलाई तक मौसम होगा सुहाना

  • Share
आज से 01 जुलाई तक मौसम होगा सुहाना

shikhrokiawaaz.com

06/26/2026


देहरादून:  उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 26 जून से 1 जुलाई तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 जून तक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 
29 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं, जबकि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 30 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 29 और 30 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में भारी बारिश की चेतावनी है।
Comments
comment
date
latest news
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने पांचवे दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने पांचवे दीक्षांत समारोह में हुए शामिल