News :
सड़क हादसा छिपाने के लिए अपने भाई संग शव को गंगनहर में फेंका था, 2 गिरफ्तार प्रधानमंत्री के नशा मुक्त युवा अभियान से जुड़ा सीआईएमएस कॉलेज, युवाओं ने किया प्रतिभाग खुलेआम सड़को पर जाम छलकाते 30 शराबी पकड़े नीरज चोपड़ा की शानदार थ्रो लगी 'चांदी' पर, यशवीर ने जीता कांस्य महंगे शौक पूरे करने के लिए बन गया वाहन चोर, 11 दोपहिया वाहन बरामद *ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 वाहन चोरी का खुलासा; 3 चोर गिरफ्तार, 7 बाइक-स्कूटी बरामद* करोड़ो की जमीन हड़पने को साथियों के साथ मिलकर बनाई फर्जी अटॉर्नी ,फिर लिया स्टे, गिरफ्तार एसएसपी श्वेता चौबे ने कावड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा *बॉक्सिंग में भारत की इन दो खिलाड़ियों ने पंच का दम दिखाते हुए कॉमन वेल्थ खेल में दिलाया स्वर्ण पदक* एम्स ऋषिकेश में लाखों की चोरी का खुलासा,आंध्र प्रदेश का अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस ने तीन मौतों की गुत्थियां सुलझाई

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस ने तीन मौतों की गुत्थियां सुलझाई

shikhrokiawaaz.com

11/12/2025



पिथौरागढ़: विगत दिनों जनपद पिथौरागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में दो पुरुषों एवं एक महिला की हुई मृत्यु की घटनाओं की खबर पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस पूरी तत्परता व सक्रियता के साथ जांच में जुटी हुई है।
इन मामलों की गहन जांच हेतु क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में विभिन्न पुलिस एवं एसओजी टीमों को लगाया गया है।

प्रदीप दरियाल प्रकरण (थाना बलुवाकोट):*
मामले में विशेष जांच टीम गठित की गई है, जो मृत्यु के कारणों की हर तकनीकी व साक्ष्यिक पहलू से पड़ताल कर रही है। थाना बलुवाकोट में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 *बसन्ती देवी प्रकरण (थाना नाचनी):*
मृतका की मृत्यु के संबंध में थाना नाचनी में बीएनएस की धारा 103/309(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई है। जांच में कोई भी बिंदु छोड़ा नहीं जा रहा है।
 *प्रकाश सिंह प्रकरण (कोतवाली पिथौरागढ़):*
चण्डाक क्षेत्र में युवक का शव मिलने के मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
जिसमे आगे कार्यवाही हेतु फॉरेन्सिक टीम द्वारा सभी घटनास्थलों से आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मृतकों का डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज गहनता से खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है एवं उनसे पूछताछ की जा रही है।
एसपी रेखा यादव ने बताया कि
“पुलिस तकनीकी व मैनुअल, दोनों माध्यमों से हर एंगल पर जांच कर रही है। कोई भी तथ्य नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। सभी टीमें पूरी निष्ठा व प्रोफेशनलिज़्म के साथ कार्य कर रही हैं। मैं स्वयं प्रत्येक प्रकरण की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा कर रही हूँ।”
जनपद पुलिस का उद्देश्य सत्य तक पहुँचना और प्रत्येक घटना के पीछे छिपे तथ्यों को सामने लाना है, ताकि जनता में विश्वास, सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे।
Comments
comment
date
latest news
चारधाम यात्रा और आगामी मानसून सीजन के चलते एसपी चमोली ने ली मासिक अपराध गोष्ठी

चारधाम यात्रा और आगामी मानसून सीजन के चलते एसपी चमोली ने ली मासिक अपराध गोष्ठी