News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

पिथौरागढ़ पुलिस ने नशे के प्रति किया जागरूक

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस ने नशे के प्रति किया जागरूक

shikhrokiawaaz.com

12/22/2024


पिथौरागढ़:देवभूमि को वर्ष 2025 तक नशे से मुक्त करने हेतु ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है, जिस क्रम में जनपद पिथौरागढ़ की पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस नशा मुक्ति हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
जिस क्रम प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पिथौरागढ़, उ0नि0 मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम के हे0का0 अशोक बुदियाल, हे0का0 अनिल मर्तोलिया, हे0का0 हेम चन्द्र सिंह, एएचटीयू टीम के का0 निर्मल किशोर और घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की प्रेमा सूतेडी द्वारा गांधी चौक पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के बाल कलाकारों द्वारा नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई और लोगों को नशा न करने हेतु जागरूक किया गया।
इसके साथ ही थाना जाजरदेवल पुलिस और थाना झूलाघाट पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें स्कूल के छात्र व छात्राओं और ग्राम बारमौ, ग्राम मलान, ग्राम भटेडी के ग्रामवासियों को नशे के नुकसान के बारे में बताया गया और नशे से बचने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि नशे का सेवन व्यक्ति के मस्तिष्क, शरीर और जीवन को किस तरह नष्ट कर सकता है। सभी से अपील की गई कि देवभूमि को नशामुक्त बनाने के लिए इस अभियान को सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करें और चरस, स्मैक, शराब तथा अन्य अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी करने वालों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस दौरान सभी को नए कानूनों और साइबर अपराध से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई।
Comments
comment
date
latest news
परिजनों को बिन बताए घर से गयी महिला को पुलिस ने पुणे से किया सकुशल बरामद

परिजनों को बिन बताए घर से गयी महिला को पुलिस ने पुणे से किया सकुशल बरामद