News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

पिथौरागढ़ पुलिस ने पूछी बुजुर्गों को कुशलक्षेम

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस ने पूछी बुजुर्गों को कुशलक्षेम

shikhrokiawaaz.com

09/04/2025


पिथौरागढ़:जनपद की पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देशन में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा मित्रता, सेवा और सुरक्षा के संकल्प के साथ बुजुर्गों की कुशलक्षेम जानने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
जिस क्रम में पुलिस टीमों ने विभिन्न दूरस्थ गाँवों का भ्रमण कर बुजुर्गों से आत्मीय भेंट की। उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी एवं अन्य समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना गया तथा कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है।
पुलिस टीम ने बुजुर्गों को पुलिस सहायता नंबर 112 एवं मोबाइल नंबर 9411112982 की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव उनकी सेवा में तत्पर रहेगी और उनकी सुरक्षा की गारंटी बनेगी,इसी के साथ पुलिस टीम के आत्मीय और मित्रवत व्यवहार से प्रभावित होकर बुजुर्गों की आँखें नम हो उठीं।
सभी उन्होंने पुलिस को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि पिथौरागढ़ पुलिस उनके लिए परिवार जैसी है।
Comments
comment
date
latest news
डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में अनु कपूर की फिल्म

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में अनु कपूर की फिल्म "उत्तर द पुत्तर"का मुहूर्त का हुआ शुभारंभ*