News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

पिथौरागढ़ पुलिस ने फर्जी सिम रैकेट का किया भंडाफोड़

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस ने फर्जी सिम रैकेट का किया भंडाफोड़

shikhrokiawaaz.com

09/13/2025


पिथौरागढ़:जनपद में साइबर ठगी पर रोक लगाने को एसपी रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस ने फर्जी सिम रैकेट का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में सिम बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
आज शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम हॉटलेख स्थित एक मकान में दबिश दी,इस दौरान एक अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद पुत्र शंकर राम, निवासी देवल थल, थाना थल, जनपद पिथौरागढ़,हाल पता हॉटलेख गंगोलीहाट को भारी मात्रा में फर्जी सिम कार्डों के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद हाटलेख में किराए पर रहता है जो भोले-भाले ग्रामीणों को सिम बेचते समय धोखे से एक के स्थान पर कई सिम कार्ड एक्टिवेट करवा कर अपने पास रख लेता था और बाद में उन्हें ऊंचे दामों पर बेच देता था,इन फर्जी सिम कार्डों का इस्तेमाल साइबर ठगों द्वारा अपराध में किया जा सकता था।
उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
20 पेटी शराब तस्करी करता 1 गिरफ्तार

20 पेटी शराब तस्करी करता 1 गिरफ्तार