News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

पिथौरागढ़ पुलिस ने रा0इ0कॉ0 पत्थरखानी में चलाया जनजागरूकता कार्यक्रम

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस ने रा0इ0कॉ0 पत्थरखानी में चलाया जनजागरूकता कार्यक्रम

shikhrokiawaaz.com

06/06/2024


पिथौरागढ़:एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार स्कूल कालेजों में जनजागरूकता अभियान चलाकर छात्र व छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरूक कर रही है।
जिस क्रम में आज एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पिथौरागढ़, चाइल्ड हेल्प लाइन एवं पी0एल0वी0 करुणा संस्था द्वारा संयुक्त रुप से राजकीय इण्टर कॉलेज पत्थरखानी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर, छात्र/ छात्राओं की करियर काउंसलिंग करने के साथ-साथ सभी को बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम के बारे में तथा नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों, बाल अपराध, महिला सुरक्षा कानून, चाइल्ड हेल्प लाइन के साथ-साथ डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई।
इसी के साथ उनके द्वारा बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी शिकायत किये जाने हेतु जागरुक किया गया साथ ही गुड टच एवं बैड टच के बारे में बताया गया।पुलिस द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को अपने आस-पास बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की सूचना तुरन्त पुलिस को देने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु भौतिक सत्यापन की कार्यवाही भी की गयी।
इस दौरान ए0एच0टी0यू0 टीम से एच0सी0पी0 तारा बोनाल, हे0 का0 दीपक खनका, का0 निर्मल किशोर, का0 रणवीर कम्बोज एवं पी0एल0वी0 करुणा संस्था से निर्मला पाण्डेय तथा चाइल्ड हेल्प लाइन से लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
दून मेडिकल अस्पताल में मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ विस्तार, मिल सकेगा बेहतर ईलाज

दून मेडिकल अस्पताल में मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ विस्तार, मिल सकेगा बेहतर ईलाज