News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

पिथौरागढ़ पुलिस ने 12 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस ने 12 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

01/05/2025


पिथौरागढ़:जनपद में आगामी नगर निकाय के चुनावों के देखते हुए जनपद में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस कप्तान रेखा यादव द्वारा अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने व अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए है।
जिस क्रम में आज रविवार को थानाध्यक्ष जाजरदेवल  प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 कुबेर सिंह, हे0का0 दीपक टम्टा व का0 सुरेन्द्र रौतेला द्वारा गुप्त सूचना पर ग्राम पधेड़ा में छापेमारी की गयी, इस दौरान राजेन्द्र सिंह पुत्र खडक सिंह निवासी ग्राम पधेडा थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ को 12 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । 
वंही दूसरी तरफ उ0नि0 आशीष रावत द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक आमीर शोहेल निवासी गरूड़ बागेश्वर को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया व प्रभारी थाना बेरीनाग उ0नि0 पूजा मेहरा व उनकी टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक राहुल कुमार निवासी जाट, गणाई पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
जनपद पुलिस ने सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट व दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट  वाले कुल 179 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की है।
Comments
comment
date
latest news
करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली एल्यूसीसी कम्पनी के एक और सरगना को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली एल्यूसीसी कम्पनी के एक और सरगना को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार