News :
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों को बड़ी सौगात, हितों से जुड़ीं 8 अहम घोषणाएं कप्तान श्वेता ने किया शुक्रवार साप्ताहिक परेड का निरीक्षण,जवानो का बढ़ाया हौसला बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की शुरुआत,पहाड़ के 240 बाल वैज्ञानिकों को मिला मंच ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा पटेलनगर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों व अपराधियो के खिलाफ चलाया सत्यापन अभियान, 45 भवन स्वामियों के काटा चालान बाजार क्षेत्र में मारपीट करते 7 युवक गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़ी 60 वर्षीय महिला, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद कोतवाली ज्वालापुर का एसपी सिटी दीपक सिंह ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश महाराष्ट्र में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस व एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार मानव तस्करी के खिलाफ बनेगी सख्त रणनीति, पंतनगर में कल राज्य स्तरीय सम्मेलन

नशे के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस का अभियान तेज, अवैध भांग की खेती की नष्ट

  • Share
नशे के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस का अभियान तेज, अवैध भांग की खेती की नष्ट

shikhrokiawaaz.com

06/24/2026

पिथौरागढ़:जनपद पुलिस द्वारा जनपद में नशा मुक्ति अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में एएनटीएफ टीम और स्थानीय पुलिस ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध भांग की खेती को नष्ट किया तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान ग्राम नाग, ग्राम लाल और बड़कोट क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसलों को नष्ट किया गया। साथ ही ग्रामीणों को समझाया गया कि मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियां न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि समाज और युवाओं के भविष्य के लिए भी गंभीर खतरा हैं।
पुलिस टीम ने लोगों को एनडीपीएस अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी देते हुए नशीले पदार्थों के सेवन और तस्करी से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में भागीदारी निभाएं।
इसी क्रम में थाना बलुवाकोट पुलिस ने भी अपने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार की नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता और कार्रवाई दोनों स्तरों पर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Comments
comment
date
latest news
13.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

13.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार