News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

पिथौरागढ़ पुलिस की पहल, ‘’चलो पढ़े, कुछ कर दिखाए’’

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस की पहल, ‘’चलो पढ़े, कुछ कर दिखाए’’

shikhrokiawaaz.com

03/20/2025


पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा किसी भी बच्चे को स्कूल जाने से वंचित रह जाने के संबंध में विशेष प्रोत्साहन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते आर्थिक तंगी व अज्ञानता के कारण पढ़ाई से वंचित 04 बच्चों को ए0एच0टी0यू0 टीम ने किया चिन्हित कर स्कूल जाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए बच्चों को स्कूल बैग, ड्रैस, कापी किताबें आदि उपलब्ध कराई गई।

 पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी ए0एच0टी0यू0  बी.सी. मासीवाल के नेतृत्व में ए0एच0टी0यू0 टीम पिथौरागढ़ द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत, जो बच्चे किसी भी कारण से स्कूल से ड्रापआउट हो चुके हैं या स्कूल नही जा पा रहे हैं, उनको चिन्हित कर उनका पुनः स्कूल में दाखिला कराने के लिए उनको किताबें, स्कूल  ड्रैस आदि आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है।
 इसी क्रम में आज गुरुवार को जनपद की ए0एच0टी0यू0 टीम एचसीपी तारा बोनाल, हे0 का0 दीपक खनका, का0 निर्मल किशोर द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत आर्थिक तंगी के कारण परिजनों द्वारा स्कूल नहीं भेजे गये 04 बच्चो को चिन्हित किया गया। बच्चो को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु उनको स्कूल बैग, ड्रैस कापी किताबें आदि उपलब्ध करायी गई , ताकि बच्चे नियमित रूप से स्कूल जा सके ।
Comments
comment
date
latest news
खेल-खेल में घर से भटकी 3 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलवाया

खेल-खेल में घर से भटकी 3 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलवाया