News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

पौड़ी पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान के तहत किये चालान

  • Share
पौड़ी पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान के तहत किये चालान

shikhrokiawaaz.com

08/25/2024


पौड़ी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम में शनिवार देर रात्रि को पौड़ी पुलिस द्वारा  सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत ड्रंकन ड्राइव चेकिंग के साथ साथ होटल,ढाबों, रेस्टोरेंट की भी  सघन चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान के तहत 13  व्यक्तियों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 15 व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने  समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवम् होटल, ढाबों, रेस्टोरेन्टों, धर्मशालाओं, बस अड्डों, बैरियर आदि पर प्रभावी चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया है।

जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा कल शनिवार को सांय से लेकर रात्रि तक होटल, ढाबों, रेस्टोरेन्टों, धर्मशालाओं, बस अड्डों, बैरियर आदि पर एल्कोमीटर के साथ संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चैकिंग की कार्यवाही की गई। दौराने चैकिंग 13 वाहन चालक जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर चालकों की गिरफ्तारी के साथ-साथ वाहनों को सीज कर चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी एवम् सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 15 व्यक्तियों के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की गई साथ ही जनपद पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत 181 वाहनों के चालान किया गया जिनमें में से 146 वाहनों से 89,500/-रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया तथा 35 वाहनों का चालान माननीय न्यायालय में प्रेषित किये गये। जनपद पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है।
Comments
comment
date
latest news
70 नशीले इंजेक्शन के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

70 नशीले इंजेक्शन के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार