News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

पौड़ी पुलिस ने गुलदार प्रभावित क्षेत्र में तेज की गश्ती

  • Share
पौड़ी पुलिस ने गुलदार प्रभावित क्षेत्र में तेज की गश्ती

shikhrokiawaaz.com

04/18/2025


रिखणीखाल-:  रिखणीखाल के आस पास गुलदार देखे जाने पर ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनज़र प्रभारी निरीक्षक रिखणीखाल द्वारा गुलदार प्रभावित क्षेत्र में आमजन को जागरूक किया गया है।


प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपनी टीम को क्षेत्र में लगातार गश्त करने और वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना रिखणीखाल क्षेत्रातर्गत ग्राम पडियार गांव के स्थानीय लोगों द्वारा उनके गांव के आसपास गुलदार के दिखने और दहाड़नें की सूचना दी गयी जिस पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मौके पर गांव पहुंचकर स्थानीय निवासियों को सुरक्षित महसूस कराने व अकेले ना घूमने के लिए बताया गया। वहीं वर्तमान में गांवों में शादी-विवाह कार्यकम होने के चलते ग्रामीणों द्वारा सांय/रात्रि के समय आवागमन किया जाता है इस दौरान ग्रामीणों को बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को साथ रखने, उनका विशेष ध्यान रखने तथा हाथों में लाठी/डंडे, लाइट,मशाल आदि रखकर सामूहिक रूप से आवागमन किए जाने के लिए हिदायत दी गई है। रिखणीखाल क्षेत्र गुलदार प्रभावित होने के कारण पुलिस टीम और वन विभाग की टीम द्वारा सामूहिक रूप से भी क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
राष्ट्रीय खेल दिवस: खेलों के जरिए मजबूत भारत की ओर बढ़ते कदम

राष्ट्रीय खेल दिवस: खेलों के जरिए मजबूत भारत की ओर बढ़ते कदम