News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पौडी पुलिस की पैदल गश्त

  • Share
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पौडी पुलिस की पैदल गश्त

shikhrokiawaaz.com

04/09/2026


पौड़ी: जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 
इसी क्रम में आज पौड़ी कस्बा क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त करते हुए बाजार एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई तथा नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटवाया गया। वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया, जिससे यातायात बाधित न हो और आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा विद्यालयों के आसपास भी विशेष सतर्कता बरती गई। स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों, यातायात संकेतों के पालन एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर कड़ी नजर रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
गांधी शताब्दी में संचालित डीडीआरसी में बन रहे दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड

गांधी शताब्दी में संचालित डीडीआरसी में बन रहे दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड