News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

पौड़ी पुलिस द्वारा युवाओ के लिए किया गया “हेक्थलॉन” प्रतियोगिता का आयोजन

  • Share
पौड़ी पुलिस द्वारा युवाओ के लिए किया गया “हेक्थलॉन” प्रतियोगिता का आयोजन

shikhrokiawaaz.com

01/31/2025



पौड़ी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के नेतृत्व में पौड़ी पुलिस द्वारा युवाओ को ज़्यादा से ज़्यादा साइबर क्राइम से जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत आज पुलिस लाइन पौड़ी में साइबर जागरूकता एवं साइबर सम्बन्धी तकनीकी कौशल का विकास, परीक्षण से सम्बन्धित “मिनी हेक्थलॉन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। जिसमें घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज, बीजीआर कैम्पस पौड़ी, जीजीआईसी पौड़ी व बीआर मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान साइबर क्राइम से सम्बन्धित हैकिंग,फिशिंग,रैनसमवियर,मालवियर,साइबर स्टॉकिंग के विषय में जानकारी देने के साथ साथ वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों डिजिटल अरेस्ट,साइबर बुलिंग, साइबर फिशिंग, चाइल्ड पोर्नोग्राफी आदि के विषय में अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी पौड़ी त्रिवेन्द्र सिंह व एचएनबी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा0 मुकेश रावत द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अलावा कम्प्यूटर सुरक्षा से सम्बन्धित टास्क जैसे पासवर्ड हैक करना, कम्प्यूटर वायरस से सुरक्षा, एण्टी वायरस आदि को भी सॉल्व करवाया गया तत्पश्चात छात्र छात्राओं को पुलिस अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत कर छात्र-छात्राओं का हौसला बढाया गया।
Comments
comment
date
latest news
*फर्जी इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्रों से शिक्षक बना अभियुक्त गिरफ्तार

*फर्जी इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्रों से शिक्षक बना अभियुक्त गिरफ्तार