News :
एमबीबीएस दाखिला फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 अभियुक्त और गिरफ्तार कालिंदी खाल से 11 ट्रैकर्स सकुशल रेस्क्यू, खराब मौसम के चलते शेष 8 को कल किया जाएगा रेस्क्यू जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचता युवक गिरफ्तार डीएम-एसपी ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर लिया जायजा, सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ बचाव कार्य के निर्देश* नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर धारचुला पुलिस का शिकंजा, व्हील क्लैम्प लगाकर किए चालान* चमोली पुलिस के जवानों ने सड़क से बोल्डर हटाकर सुचारू कराया यातायात घर के आगे से साईकिल चुराने वाला युवक गिरफ्तार बैंकों की 3 दिवसीय हड़ताल टली गोपेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर, न्याय तक पहुंच आसान बनाने पर जोर

जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

  • Share
जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

shikhrokiawaaz.com

09/28/2026

देहरादून:जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आज सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध निर्माण, पारिवारिक उत्पीड़न, आर्थिक सहायता, मुआवजा भुगतान और भूमि की पैमाइश से संबंधित मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में 73 वर्षीय रामप्यारी गोदियाल ने अपने पुत्रवधू और पौत्र पर गाली-गलौज, मारपीट, दुर्व्यवहार और घर से निकालने की धमकी देने के आरोप लगाए। उन्होंने मकान अपने नाम करने के लिए दबाव बनाए जाने की शिकायत करते हुए सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राजपुर के चंद्रलोक बस्ती निवासी वृद्ध विधवा यशोदा देवी ने अपने पुत्र और पुत्रवधू पर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पहले भी पुलिस से शिकायत की जा चुकी है और संपत्ति से बेदखली का सार्वजनिक नोटिस भी प्रकाशित कराया गया है। इसके बावजूद विवाद जारी है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और पुलिस को सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विकासनगर के ईस्ट होपटाउन में खसरा संख्या 868 और खाता संख्या 614 के भूमि धारकों ने मकान और जमीन का मुआवजा लंबित होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 में आवश्यक दस्तावेज जमा कराने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रेसकोर्स निवासी संजय कालरा ने विकासनगर के कोल्हूपानी स्थित अपनी भूमि पर पड़ोसी द्वारा अतिरिक्त तारबाड़ किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पैमाइश के लिए आवेदन करने के बाद भी सीमांकन नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकासनगर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
आईटी पार्क के पीछे स्थित वी.डी.जी. ग्रीन फ्लैट्स के निवासियों ने धोरणखास में निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन को लेकर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि निर्माण नियमों के विपरीत किया जा रहा है, जिससे भवन की सुरक्षा और हवा-रोशनी प्रभावित हो रही है। उन्होंने एमडीडीए की सील के बावजूद निर्माण जारी रहने की बात भी कही। जिलाधिकारी ने एमडीडीए को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डोईवाला के कोठारी मोहल्ला और जॉलीग्रांट क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शिकायतें भी सामने आईं। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी डोईवाला और एमडीडीए के अधिकारियों को मामले की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से संबंधित शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीड़िता की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे। प्रत्येक मामले में आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ताओं को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
भूकंप मॉक ड्रिल : जिला प्रशासन ने परखी तैयारी और रिस्पांस सिस्टम

भूकंप मॉक ड्रिल : जिला प्रशासन ने परखी तैयारी और रिस्पांस सिस्टम