News :
कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन जल सृष्टि पार्क से लौटते वक्त सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील* रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार* यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

शहीदी दिवस पर पदयात्रा का आयोजन

  • Share
शहीदी दिवस पर पदयात्रा का आयोजन

shikhrokiawaaz.com

03/23/2026



देहरादून: शहीदी दिवस पर मेरा युवा भारत देहरादून के तत्वावधान में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मालविका रही। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी आनंद एवं कमला की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेरा युवा भारत देहरादून की उपनिदेशक मोनिका नांदल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद राजगुरु, भगत सिंह एवं सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा युवाओं को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया गया।
इसके पश्चात विश्वविद्यालय परिसर से पथरीबाग चौक तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” जैसे जोशीले नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
 यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Comments
comment
date
latest news
पुलिसिंग में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा: कप्तान

पुलिसिंग में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा: कप्तान