News :
बदलाव की तस्वीर व वादे को पूरा करने की तस्वीर 'बालेंद्र शाह' सूर्या देवभूमि चैलेंज का मुख्यमंत्री ने किया समापन, ओलंपिक मेडल विजेता मुक्केबाज़ विजेंद्र सिंह भी पहुंचे जनता दरबार में 239 शिकायतों का निस्तारण, जरूरतमंदों को त्वरित राहत *यमकेश्वर में गूंजा भक्ति का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने भागवत कथा में किया श्रद्धालुओं को संबोधित* इस बार की केदारनाथ यात्रा होगी खास- प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पायलट प्रोजेक्ट के जरिये केदारनाथ को प्लास्टिक मुक्त बनाने का विजन प्रेमनगर थाने में महिला अपर उपनिरीक्षक व कर्मियों से बदसलूकी करने वाली महिला स्वयं से आई थी थाने, सीसीटीवी में हुआ स्पष्ट अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ* अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ गैस सिलिंडर की कालाबाज़ारी करता 1 युवक गिरफ्तार, 32 सिलिंडर बरामद माँ गंगा-यमुना विराजी अपने स्थान पर,जयघोष संग श्रद्धालुओं के लिए खुले कपाट

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 38 वे दीक्षांत समारोह का आयोजन

  • Share
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 38 वे दीक्षांत समारोह का आयोजन

shikhrokiawaaz.com

03/05/2025


देहरादून: आज बुधवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 38 वे दीक्षांत समारोह का आयोजन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तपोवन रायपुर रोड देहरादून में आयोजित किया गया। आज दीक्षांत समारोह इग्नू के मुख्यालय नई दिल्ली समेत 39 स्थानीय केंद्रों पर भी एक साथ सम्पन हुआ। जिसका ऑनलाइन माध्यम से प्रसारण क्षेत्र केंद्र पर भी देखा गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यक्रम में  शिरकत की।

देहरादून में क्षेत्रीय केंद्र में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ निदेशक डॉ अनिल कुमार डिमरी व कुलपत दून विश्वविद्यालय रही प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा कहा गया कि 
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भारत का एक प्रमुख दुरुस्त विश्वविद्यालय है जो देश भर में दूरस्थ शिक्षा प्रदान करने की सबसे उत्तम सरकारी संस्थान है। कामकाजी छात्रों को डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए इग्नू एक सर्वोत्तम विश्वविद्यालय है। हर बढ़ते साल में इग्नू में नए नए पाठ्यक्रम शामिल किए जाते है जिससे सभी छात्रो को शिक्षा की मुख्य धारा व नवीनतम कोर्स से जोड़ा जा सके। इग्नू के कोर्स  ऑनलाइन व ऑफ़लाइन दोनों पटल से छात्रो तक प्रदान की जाती है। *जहाँ ना पहुँचे जुगनू वहाँ पहुँचे इग्नू* के वाक्य से इग्नू को संबोधित करते हुए डॉ अनिल कुमार डिमरी ने बताया की  पिछले साल के मुक़ाबले इस साल इग्नू से डिग्री लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में बढ़ौतरी हुई है। इस वर्ष 150 उपाधिधारकों को उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस  केंद्र के 3478 शिक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी जिनमें 1847 स्नातक डिग्री कार्यक्रम, 1253 स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम, 165 स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम, 98 डिप्लोमा कार्यक्रम, 04 एडवांस डिप्लोमा कार्यक्रम, 11 स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र कार्यक्रम एवं 100 प्रमाण पत्र कार्यक्रम सम्मिलित है जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6% अधिक है और इग्नू द्वारा जेल बंद कैदियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इग्नू एन ए एसी ए प्लस प्लस( एनए सीसी++) ग्रेड  प्राप्त विश्वविद्यालय हैं और इग्नू द्वारा निकट भविष्य में हरिद्वार के रुड़की  चमोली में कर्णप्रयाग एवं थराली- तलवाड़ी, उत्तरकाशी के बड़कोट , नैनीताल आदि में भी नए अधियन केंद्र खोलने के लिए प्रसारित है।
Comments
comment
date
latest news
थाना रानीपोखरी क्षेत्र से ट्यूशन के लिए घर से निकले नाबालिक की तलाश जारी

थाना रानीपोखरी क्षेत्र से ट्यूशन के लिए घर से निकले नाबालिक की तलाश जारी