देहरादून-: बाहरी राज्यो में अपराध कर उत्तराखंड में छिपकर रह रहे गैंगस्टर, सक्रिय गैंग के सदस्य व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश व धरपकड़ को उत्तराखंड़ पुलिस द्वारा आपरेशन प्रहार लांच किया गया है।
जिस क्रम में एसएसपी एसटीएफ़ द्वारा अपनी एसटीएफ़ टीमो को प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी, असमाजिक तत्वो तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए थे। जिसके तहत मे एसटीएफ़ द्वारा राज्यभर में सघन अभियान चलाकर पेशेवर व संगठित सक्रिय अपराधी जो उत्तराखंड की कारागारों में निरूद्ध अपराधियों अथवा उनके गैंग के सम्पर्क में है तथा ऐसे अपराधी जो बाहरी राज्य के है तथा वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य में निवास कर रहे है, जिनका पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है तथा प्राप्त अभिसूचना के अनुसार भविष्य में इनके अपराध करने की सम्भावना के दृष्टिगत इस प्रकार के कुल 13 संदिग्धों को चिन्हित उनसे विस्तृत पूछताछ उपरान्त उनके डोजियर तैयार किये गये है। जिनको सूचीबद्ध कर उन पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी। एसटीएफ़ द्वारा चयनित संदिग्धों में-
1. हरिओम राठी निवासी बागपत उत्तप्रदेश।
2. महेश सिंह उर्फ नीटू निवासी सोनीपत हरियाणा।
3. शिवम डागर निवासी बुलन्दशहर।
4. शुभम चौधरी निवासी बागपत उ.प्र.
5. विवेक कुमार उर्फ विक्की निवासी सहारनपुर. उ.प्र.
6. अभिषेक कुमार उर्फ शैंकी निवासी सहारनपुर. उ.प्र.
7. जावेद निवासी शामली उ.प्र.
8. परवेज निवासी शामली उ.प्र.
9. जाबीर निवासी शामली उ.प्र.
10. शमशेर सिहं उर्फ शेरा निवासी अमृतसर, पंजाब
11. विवेक राठौर निवासी फरूखाबाद उ.प्र.
12. जसवीर निवासी बरेली उ.प्र.
13. जितेन्द्र निवासी देवरिया उ.प्र.