News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

ऑपरेशन प्रहार हुडदंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

  • Share
ऑपरेशन प्रहार हुडदंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

shikhrokiawaaz.com

06/30/2026


देहरादून: सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले युवकों को दून पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने/लडाई झगडा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


जिस क्रम में कल सोमवार को कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना प्राप्त हुई कि बाटा शोरूम के पास कुछ व्यक्तियो द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करते हुए लड़ाई-झगड़ा कर लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग की जा रही है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुचा, मौके पर पाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा आपस में मारपीट एवं विवाद किया जा रहा था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया तथा लोक शांति भंग होने की स्थिति पैदा हो गई।

 पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर उपद्रव कर रहे एक व्यक्ति नीरज राघव पुत्र रामनाथ सिंह निवासी बड़ा गाँव सिकंदरपुर, तहसील मानेसर, सेक्टर-86, गुरुग्राम, हरियाणा, (उम्र - 36 वर्ष) को हिरासत में लेते हुये नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के उपरांत लोक व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया, साथ ही युवक के वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।



वही दूसरी घटना में ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत हाट बाजार आई0डी0पी0एल० में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद व मारपीट की सूचना प्राप्त होने पर ऋषिकेश पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास कर रहे 05 व्यक्तियों को अंतर्गत धारा 170(1)/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। 

 *गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण:* 

1-रवि पुत्र सोहन लाल निवासी गली न0 17  अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश (उम्र 40 वर्ष), 
2.आशु पुत्र सोहन लाल (उम्र 41 वर्ष)  निवासी  उपरोक्त,
 3. अरुण पुत्र स्व0 नन्हे सिंह (उम्र 24 वर्ष) निवासी गली न0 07 अपरगंगा नगर ऋषिकेश
4- अंकित पुत्र ओम प्रकाश (उम्र 28 वर्ष) निवासी गली न0 01 बापुग्राम आईडीपीएल ऋषिकेश, 
5-साहिल पुत्र ओम प्रकाश (उम्र 25 वर्ष) निवासी गली न0 01 बापुग्राम आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून
Comments
comment
date
latest news
रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार*

रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार*