News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

आपरेशन नाईट वॉच: 42 शराबी गिरफ़्तार, 38 संदिग्धों का चालान

  • Share
आपरेशन नाईट वॉच: 42 शराबी गिरफ़्तार, 38 संदिग्धों का चालान

shikhrokiawaaz.com

03/28/2026


देहरादून-: रात के शेर बनकर सड़को पर निकलने हुड़दंग, यातायात नियमो को ताक पर रखने वालों, शराब पीकर खुदके साथ ही अपनो की जिंदगी को जोखिम में डालने वालों के खिलाफ पुलिस कप्तान देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा आपरेशन नाईट वॉच लांच किया है, जिसके तहत उनकी सम्पूर्ण पुलिस टीम अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि में जागकर रात के अंधेरे में सड़कों पर हुड़दंग, मनमानी व नियमो की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ जमकर कार्यवाही की जा रही है।

जिस क्रम में कल शुक्रवार की रात में जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चौक पोस्टों व शहर के मुख्य सड़कों पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 42 वाहनो को सीज किया गया। इस दौरान वाहनों में हूटर, काले शीशे लगाने व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 45 अन्य वाहनो को सीज करते हुए 80 वाहन चालको के एम0वी0 एक्ट में चालान कर 46 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया व 96 कोर्ट के चालान किये गये। इस दौरान पुलिस द्वारा 1580 वाहनों को चैक किया गया तथा 1650 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। 

रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 400 व्यक्तियों से पुलिस द्वारा मौके पर पूछताछ करते हुए 64 संदिग्ध व्यक्तियों को 172 बीएनएसएस में थाने लाया गया, इस दौरान 38 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए उन पर 9हज़ार 500 रूपये का जुर्माना किया गया।
Comments
comment
date
latest news
आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में आमजन की मदद के लिए हर संभव प्रयास में जुटी पौड़ी पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें

आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में आमजन की मदद के लिए हर संभव प्रयास में जुटी पौड़ी पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें