News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

रेडियोएक्टिव मैटेरियल इलैक्ट्रानिक डिवाइस बेचने वाला गिरफ्तार

  • Share
रेडियोएक्टिव मैटेरियल इलैक्ट्रानिक डिवाइस  बेचने वाला गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/14/2024


देहरादून-: थाना राजपुर अंतर्गत एक पूर्व आयकर अधिकारी के फ्लैट को किराए पर लेने वाले युवक व उसके साथियों के पास से रेडियोएक्टिव मैटेरियल(रैम)इलैक्ट्रानिक डिवाइस मिलने के मामले में दून पुलिस द्वारा आज एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है,अभियुक्त के द्वारा ही उक्त डिवाइस एक अभियुक्त को बेची गयी थी। पकड़े गए अभियुक्त की जानकारी फ्लैट से गिरफ्तार 5 अभियुक्तो द्वारा पुलिस को दी गयी थी।

गौरतलब है कि राजपुर पुलिस द्वारा बीते दो दिन पूर्व राजपुर स्थित ब्रुक एण्ड वुडस सोसाइटी में स्थित श्वेताभ सुमन के फ्लैट में किराए पर रह रहे युवक व उसके साथियों के पास से एक मुखबिरी सूचना पर संदिग्ध रेडियोएक्टिव मैटेरियल बरामद किया था। मौके से पुलिस ने 5 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया था व अभियुक्तों से बरामद बॉक्स को भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर जांच के लिए भेजा गया था। अभियुक्तो द्वारा उक्त मटेरियल का क्लोन तैयार किया जा रहा था।
अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस को उक्त डिवाइस को सहारनपुर निवासी राशिद से खरीद कर लाये जाने की जानकारी हुई थी व साथ ही अन्य लोगो के नाम की भी जानकारी हुई थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त राशिद पुत्र जाहिद हसन निवासी- नयाबांस चिलकाना रोड थाना मण्डी जनपद सहारनपुर उ0प्र0 को पुलिस द्वारा पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया था, जिससे उक्त घटना के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस व अन्य एजेंसियों द्वारा पूछताछ की गयी थी। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान उसके भी उस मामले में संलिप्त होने के साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आज राशिद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा मामले में गिरफ्तार अभियुक्तो की कस्टडी रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष रिपोर्ट पेश की जाएगी जिसकरे बाद सम्भवतः मामले में और तथ्यों का खुलासा हो सकेगा। वहीं पुलिस द्वारा अभियुक्तो द्वारा बताए गए अन्य अभियुक्तो को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।
Comments
comment
date
latest news
ऑपरेशन प्रहार: शहर के चप्पे- चप्पे पर दून पुलिस की निगरानी

ऑपरेशन प्रहार: शहर के चप्पे- चप्पे पर दून पुलिस की निगरानी