News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

3 तमंचों, 11 कारतूस संग 1 शूटर गिरफ्तार

  • Share
3 तमंचों, 11 कारतूस संग 1 शूटर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/12/2026


रुद्रपुर-:  दूसरे गैंग से रंजिश क्व चलते अपना गैंग बना अपने साथियों संग दूसरे गैंग के व्यक्ति की हत्या की फिराक में सक्रिय एक बदमाश को एसटीएफ़ ने रुद्रपुर पुलिस के साथ जॉइंट आपरेशन में गिरफ्तार किया है। एसटीएफ़ ने अभियुक्त के पास से 3 लोडेड तमंचे व 11 जिंदा कारतूस बरामद किए है।



एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ़ द्वारा प्रदेश में सक्रिय गैंग एवं जेलो में बंद कुख्यात अपराधियों व गैंगस्टरों पर लगातार नज़र रखी जा रही है। जिस क्रम में आज गुरुवार को एक अपराधी सन्दीप चौहान पुत्र तेजपाल चौहान निवासी मलिक फार्म, डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उ0प्र0 को 03 लोडेड तमंचों व 11 कारतूस के साथ रुद्रपुर थानान्तर्गत से गिरफ्तार किया है।  अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की दूसरे गैंग के साथ रंजिश चल रही है,जिसके चलते संदीप चौहान द्वारा अपना एक गैंग बनाकर दूसरे गैंग के व्यक्ति को मारने की फिराक में था।  एसटीएफ को वारदात की आशंका के होने का सटीक इनपुट मिला था,जिसपर टीम द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुए अभियुक्त संदीप चौहान की घेराबन्दी करके गैंग के सरगना सन्दीप उर्फ सनिया को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के साथी एसटीएफ़ की कार्यवाही होते हुए मौके से फरार हो गए।


अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ कुछ दिनों से दूसरे पक्ष की हत्या करने फिराक में था मौका मिलते ही या आमना-सामना होते ही वह उन पर गोली चलाते। इस प्रकरण में कहां-कहां घटना के तार जुड़े है के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।  




Comments
comment
date
latest news
देहरादून में 14 अप्रैल को टोल फ्री व्यवस्था, जाम से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट

देहरादून में 14 अप्रैल को टोल फ्री व्यवस्था, जाम से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट