News :
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार

हथियार तस्करी करता 1 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

  • Share
हथियार तस्करी करता 1 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/14/2025



गदरपुर-:  एसटीएफ़ की कुमाऊं टीम द्वारा कल उधमसिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में एक अन्तर्राज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त कर 1  अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर को 7 तमंचों के साथ गिरफ्तार किया।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा कल थाना गदरपुर पुलिस के साथ एक संयुक्त ओपेराशन में 1 हथियार तस्कर आजाद अली(32) पुत्र अख्तर अली, निवासी ग्राम कनकता थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर को गदरपुर थाना क्षेत्र से 315 बोर के 5 तमंचे व 12 बोर के 2 तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है।

 नवनीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर काफी समय से यूपी से हथियारों की सप्लाई कर रहा था और इससे पूर्व भी कई बार हथियार की सप्लाई कर चुका है। अभियुक्त पूर्व में भी दो बार थाना गदरपुर से हथियार की सप्लाई में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि जांच में अभियुक्त का उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आया है जिस पर एसटीएफ टीम आगे काम कर रही है।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।



Comments
comment
date
latest news
जनजातीय महोत्सव के समापन में पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

जनजातीय महोत्सव के समापन में पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी