News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

8 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

  • Share
8 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/20/2024


सेलाकुई-: सेलाकुई की फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिको को स्मैक बेचकर मुनाफा कमाने वाले एक स्मैक तस्कर को सेलाकुई पुलिस ने 26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त खुद भी बिल्डिंग सेटिंग का काम करता है।


दून पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ की जा रही कार्यवाही में कल मंगलवार को सेलाकुई पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को 26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा बरामद स्मैक की अंतरर्राष्ट्रीय कीमत 8 लाख रुपये है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सागर(31) पुत्र फूल सिंह निवासी तारागंज समदिया कॉलोनी गेट बालाबाई की छतरी, थाना जनागंज, माधवगंज जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।


अभियुक्त मध्य प्रदेश का रहने वाला है तथा रामपुर, सहसपुर में बिल्डिंग सेटिंग का कार्य करता है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त काम के सिलसिले में सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में आता जाता रहता है। अभियुक्त उक्त स्मैक सेलाकुई तथा आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को महँगे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाता है।

 अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट की धारा- 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

Comments
comment
date
latest news
रुद्रप्रयाग पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैगमार्च निकालकर निर्भीक व भयमुक्त उपचुनाव का दिया संदेश

रुद्रप्रयाग पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैगमार्च निकालकर निर्भीक व भयमुक्त उपचुनाव का दिया संदेश