News :
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत 3 पदों पर की जीत हासिल सुपारी किलर जैकी व उसके 2 साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुक़दमा दर्ज सार्वजनिक जगह झगड़ा करने वाले 5 युवक गिरफ्तार बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी जांच, 48 मार्गों का निरीक्षण करेगा प्रशासन 55 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, पंजाब से एक साइबर आरोपी गिरफ्तार* कालिंदी खाल में एसडीआरएफ का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी 19 ट्रेकर्स सकुशल निकाले गए एमबीबीएस दाखिला फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 अभियुक्त और गिरफ्तार कालिंदी खाल से 11 ट्रैकर्स सकुशल रेस्क्यू, खराब मौसम के चलते शेष 8 को कल किया जाएगा रेस्क्यू जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचता युवक गिरफ्तार

7 ग्राम पार्टी ड्रग एमडीएमए तस्करी करता एक गिरफ्तार

  • Share
7 ग्राम पार्टी ड्रग एमडीएमए तस्करी करता एक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/01/2024

देहरादून-: नशे के खिलाफ एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में चालू अभियान में नशा बेचने वाले बाहरी व अंदरूनी तस्करो के खिकाफ ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है,जिस क्रम में एएनटीएफ टीम द्वारा आज थाना नेहरुकोलोनी ने एक युवक को पार्टी ड्रग्स के नाम से मशहूर मिथाइल डाईओक्सि मिथ एमफिटामाइन (एमडीएमए) के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से 7 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई है। अभियुक्त द्वारा उक्त ड्रग गुड़गांव से लाई गई थी,जिसे वह रात की पार्टियों में सप्लाई किया करता था।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एएनटीएफ टीम द्वारा थाना नेहरुकोलोनी से एक अभियुक्त कपिल ध्यानी(24) पुत्र सुभाष चंद्र ध्यानी निवासी- विजय पार्क लेन नंबर 11 थाना बसंत विहार जनपद देहरादून को 7 ग्राम मिथाइल डाईओक्सि मिथ एमफिटामाइन (एमडीएमए) के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त द्वारा उक्त ड्रग गुड़गांव से लाई गई थी। अभियुक्त से एएनटीएफ टीम को और पार्टी ड्रग सप्लाई करने वाले अभियुक्तो की जानकारी हुई है जो राजधानी में  लेट नाईट पार्टियों में एमडीएमए की सप्लाई किया करते है।

एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ द्वारा उक्त सभी ड्रग पैडलरो की लिस्ट तैयार की जा रही है,जिसपर एसटीएफ द्वारा जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी थाना बसंत विहार में ड्रग्स तस्करी के अपराध में जेल जा चुका है,जो फिलहाल जमानत पर है और जमानत में आने के बाद फिर से ड्रग्स सप्लाई कर रहा है।
Comments
comment
date
latest news
चुनाव ड्यूटी में लगेंगे 30 हजार कर्मचारी और 18 हजार सुरक्षाकर्मी, सॉफ्टवेयर तैयार

चुनाव ड्यूटी में लगेंगे 30 हजार कर्मचारी और 18 हजार सुरक्षाकर्मी, सॉफ्टवेयर तैयार