News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

263 ग्राम स्मैक तस्करी करता एक गिरफ्तार

  • Share
263 ग्राम स्मैक तस्करी करता एक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/19/2024


देहरादून-: उत्तराखंड को ड्रग फ्री बनाने को एसटीएफ द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही में एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा आज शुक्रवार को एक अभियुक्त को 263 ग्राम स्मैक के साथ नेहरुकोलोनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा आज शुक्रवार को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए जोगीवाला बैरियर हरिद्वार रोड के पास से एक व्यक्ति शाहिद मालिक(19) पुत्र असलम मलिक निवासी अलवलावलपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश  हाल निवासी-शकुंतला एनक्लेव, पटेलनगर को 263 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। 

एसएसपी के अनुसार अभियुक्त शाहिद उक्त स्मैक को उत्तरप्रदेश के बरेली से लेकर आया था। अभियुक्त से पूछताछ में यह भी पता चला कि सहारनपुर से आकर देहरादून में किराए में रहकर  देहरादून में अपने एजेण्टों के माध्यम से आस पास के छात्रों को  विक्रय करता था। एसटीएफ को अभियुक्त से पूछताछ में और ड्रग पैडलरो की जानकारी हुई है। एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। 
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में अब तक एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा 41  नशा  तस्करों को गिरप्तार कर उनके कब्जे से  14 करोड़ 15 लाख 40 हजार रूपये मूल्य की स्मैक, 39 लाख 61 हजार रूपये मूल्य की चरस,10 लाख रूपये मूल्य का गांजा, 15 लाख रूपये मूल्य का डोडा पोस्त, 05 लाख 32 हजार रूपये मूल्य की अफीम एवं करीब 4.50 लाख रूपये मूल्य की एम0डी0 कुल लगभग 15 करोड़ रूपये मूल्य की ड्रग्स बरामद करने में सफलता पायी है।
Comments
comment
date
latest news
उत्तरकाशी में यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी

उत्तरकाशी में यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी