News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

1 किलो से ज्यादा चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
1 किलो से ज्यादा चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

01/03/2025


बाजपुर:उत्तराखंड को नशे से मुक्त करने के लिए एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।
जिस क्रम में जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना बाजपुर क्षेत्र से 6 लाख कीमत की अवैध चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि कल देर शाम को उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट द्वारा थाना बाजपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए दोराहा- बाजपुर रोड के पास से एक चरस तस्कर जयनाथ(उम्र25) पुत्र मिलाकसेन निवासी ग्राम सरकड़ी, पोस्ट ऑफिस-सैद नगर ,जिला- रामपुर को 1 किलो 260 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त जयनाथ ने उक्त चरस बाजपुर के मोहाली गांव से लाया था, जिसको अभियुक्त प्रयागराज कुंभ मेले मे बेचने के लिये ले जा रहा था,बाजपुर में चरस सस्ते दामों में मिल जाती है जो कुंभ मेले मे काफी महंगी बिकती है,अभियुक्त अक्सर चरस यंहा से ले जाकर यू0पी0 मे बेचता रहता है,एसटीएफ की टीम को अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
जानकारी हो कि गत वर्ष 2024 में 62 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है,जिनके पास से 07.225 किलोग्राम स्मैक, 24 किलो 458 ग्राम चरस, 5.322 किलोग्राम अफीम, 300 किलोग्राम डोडा पोस्त,77 किलो 350 ग्राम गांजा, 1600 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन,एम०डी० 07 ग्राम मादक द्रव्यों को बरामद किया गया है।उत्तराखड एसटीएफ की टीम द्वारा वर्ष 2024 मे बरामद मादक द्रव्यों की कीमत करीब 23 करोड 25 लाख है।
Comments
comment
date
latest news
77 पुलिस कर्मियों को 'उत्कृष्ट' सेवा देने पर कप्तान ने किया सम्मानित

77 पुलिस कर्मियों को 'उत्कृष्ट' सेवा देने पर कप्तान ने किया सम्मानित