News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के पांच दुपहिया वाहनों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
चोरी के पांच दुपहिया वाहनों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/06/2024


देहरादून:पुलिस कप्तान देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस लगातार अपराधियों के लिए काल साबित हो रही है, जिस क्रम पांच दुपहिया वाहनों के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीती 25 मई को जुगल किशोर खत्री पुत्र जे0एम0 खत्री निवासी एमडीडीए चन्दर रोड डालनवाला रोड देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर एमडीडीडीए चन्दर रोड से उनकी स्कूटी एक्टिवा रंग सफेद नम्बर: यू0के0-07-एडी-5540 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
उक्त चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस कप्तान देहरादून ने अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये।
उक्त निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आस पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों की गहनता से जांच की गयी, सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फुटेज तथा पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं की सीसीटीवी फुटेजों में एक ही हुलिये के व्यक्ति का संलिप्त होना प्रकाश में आया।जिस पर पुलिस टीम द्वारा मैनुवल पुलिसिंग करते हुए प्राप्त हुलिये के फोटोग्राफ की सहायता से इस प्रकार की घटना में पूर्व में प्रकाश में आये अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। 
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज वीरवार को वाहन चैकिंग के दौरान एक
अभियुक्त मोहम्मद वाजिद(उम्र 22) पुत्र  मोहम्मद राशिद निवासी भगत सिंह कॉलोनी रायपुर को चोरी की स्कूटी के साथ दून वर्ल्ड स्कूल के पास गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा अन्य स्थानों से भी दो पहिया वाहनों को चोरी किया जाना स्वीकार किया गया, अभियुक्त की निशानदेही पर जैन प्लाट के पास जंगल से छिपाकर रखे गए चोरी के 04 अन्य वाहनो (स्कूटी) को पुलिस द्वारा बरामद किया गया। बरामद किये गये अन्य 04 वाहनो में से 02 वाहन पूर्व में अभियुक्त द्वारा थाना रायपुर क्षेत्र से ही चोरी किये गये जिनकी चोरी होने के सम्बन्ध में पूर्व में थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा एक वाहन राजपुर रोड तथा एक वाहन क्लेमेनटाउन रोड से चोरी किया था,अभियुक्त नशे का आदि है, जिसकी पूर्ति के लिए चोरी करता है,गिरफ्तार अभियुक्त चोरी के दो पहिया वाहनो को बिजनौर में बेचकर अच्छा पैसा कमाने के चक्कर मे था, जिससे उसकी नशे की जरूरतें भी पूरी हो जाती।
Comments
comment
date
latest news
सफलता: 116 किलोग्राम गांजा तस्करी में शामिल तीन फरार ईनामी कोटद्वार से गिरफ्तार

सफलता: 116 किलोग्राम गांजा तस्करी में शामिल तीन फरार ईनामी कोटद्वार से गिरफ्तार