News :
भैयादूज पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने का फर्जी पत्र सोशल मीडिया में प्रसारित,शासन करेगा एक्शन दीवाली मनाने दोस्त के घर गया युवक मिला मृत दीवार को लेकर मामा-भांजे में हुई लड़ाई, भांजे की मौत राज्योत्सव पर सीएम धामी ने विकास पुस्तिका के माध्यम से दिखाई सरकार की योजना, उपलब्धियां मेरा उत्तराखंड उत्तराखंड के 26 साल पूरे होने पर शहीदों को नमन, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि दिनदहाड़े 14 लाख की लूट का देहरादून पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कर्तव्य निर्वहन के बीच ड्यूटी स्थल पर ही पुलिस कर्मियों ने परिवार की तरह मनाई दीवाली घर से नगदी उड़ाने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार यूथ कांग्रेस ने अमित शाह के पोस्टर पर पोथी कालिख, मुकदमा दर्ज

डिलीवरी ब्यॉय से मारपीट करने वाला ओएसिस मॉल का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • Share
डिलीवरी ब्यॉय से मारपीट करने वाला ओएसिस मॉल का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/22/2026


देहरादून-: कल सोमवार की रात को ओएसिस माल के परिसर में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में धुत होकर हुड़दंग कर जमेटो डिलिवरी ब्यॉय के साथ मारपीट करने के मामले में मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व्यक्ति ओएसिस मॉल का सिक्योरिटी गार्ड है।

पुलिस के अनुसार कल थाना नेहरूकॉलोनी पुलिस को ओएसिस माल में एक व्यक्ति द्वारा नशे में धुत होकर एक जोमाटो के डिलीवरी बॉय से मारपीट करने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी जोगीवाला ने डिलीवरी बॉय 
से मारपीट कर रहे व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया किन्तु वह पुलिस के सामने ही और अधिक उग्र होकर डिलीवरी व्यॉय के साथ मारपीट का प्रयास करने लाग। जिसके चलते मौके पर शान्ति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति महेंद्र सिंह(45) पुत्र स्व० कुला राम निवासी डी-22 सेक्टर 3 डिफेन्स कालोनी थाना नेहरु कालोनी जनपद देहरादून को 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

  गिरफ्तार अभियुक्त ओएसिल मॉल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है तथा शराब के नशे में डिलिवरी बॉय के साथ उसकी बहस हो गयी थी जिसके चलते उसके द्वारा डिलीवरी व्यॉय के साथ मारपीट की गयी थी।
Comments
comment
date
latest news
13.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

13.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार