News :
मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार विकासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, तीन घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात

निराश्रित पशुओं के लिए गोशाला में नहीं बची जगह

  • Share
निराश्रित पशुओं के लिए गोशाला में नहीं बची जगह #shikhrokiawaaz

shikhrokiawaaz.com

01/25/2025

हल्द्वानी। शहर में घूम रहे निराश्रित गोवंशीय पशुओं के लिए अब गोशाला में जगह नहीं बची है। ऐसे में पशु सड़कों, गली-मोहल्लों में घूम रहे हैं।
नगर निगम की राजपुरा व हल्दूचौड़ में गोशाला बनी है। निगम प्रशासन अभियान चलाकर निराश्रित पशुओं को गोशाला पहुंचाता रहा है। अब इनकी संख्या इतनी अधिक हो गई है कि गोशाला भी भर गई है। इन दिनों अगर कोई निगम प्रशासन को निराश्रित गोवंशीय पशुओं को पकड़ने मांग कर रहा है तो उन्हें खुद ही व्यवस्था करने को कहा जा रहा है।
इससे कई क्षेत्रों में निराश्रित पशुओं से लोग परेशान हैं। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि राजपुरा व हल्दूचौड़ स्थित गोशाला में 600 पशु रखे गए हैं। हल्दूचौड़ में अभी जगह है लेकिन शेड नहीं बना है। ऐसे में वहां अब पशु रखना संभव नहीं हो पा रहा है। जल्द ही शेड निर्माण कर शहर भर में घूमने वाले निराश्रित पशुओं को गोशाला पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
Comments
comment
date
latest news
म्यांमार में चाइनीज कंपनी में जबरन बंधक एम्प्लॉई बनाये गए उत्तराखंड के 9 युवको को लाया गया वापिस

म्यांमार में चाइनीज कंपनी में जबरन बंधक एम्प्लॉई बनाये गए उत्तराखंड के 9 युवको को लाया गया वापिस