News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान

  • Share
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान

shikhrokiawaaz.com

10/16/2026


देहरादून:उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उद्योगों की जरूरत के अनुसार कुशल कार्यबल तैयार करने की दिशा में सरकार ने पहल तेज कर दी है।


मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उद्योग जगत और निजी प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ राज्य का स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि युवाओं को ऐसा प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे उन्हें रोजगार पाने में आसानी हो और उद्योगों को भी अपनी जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षित कर्मचारी मिल सकें।



बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जनपदों के लिए डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार कर जल्द पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में रोजगार की संभावनाओं, उपलब्ध प्रशिक्षण संस्थानों और स्थानीय स्तर पर जरूरी कौशल का आकलन किया जाए। जिन क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं अधिक हैं, लेकिन उनके अनुरूप प्रशिक्षण की व्यवस्था नहीं है, वहां विशेष रूप से कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने की दिशा में काम किया जाए।
मुख्य सचिव ने उद्योगों की मांग और प्रशिक्षण संस्थानों में दिए जा रहे प्रशिक्षण के बीच तालमेल बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना बनाते समय रोजगार के मौजूदा अवसरों के साथ भविष्य में उभरने वाले नए क्षेत्रों को भी ध्यान में रखा जाए। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में कौशल की मांग का आकलन करने और सेतु आयोग के अध्ययनों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रशिक्षण योजनाएं युवाओं के लिए रोजगार की वास्तविक संभावनाओं से जुड़ सकें।



उन्होंने कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया। इसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी व्यावहारिक कौशल उपलब्ध कराना है।
उक्त बैठक में सचिव सी. रविशंकर, अपर सचिव मनुज गोयल, रोहित मीणा, नवीन पांडे, अनुराधा पाल, नरेंद्र सिंह भंडारी, भारतीय उद्योग संघ (उत्तराखंड) के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सीआईआई (युके) के निदेशक गौरव लांबा और बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर से डॉ. सचिन शर्मा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं के कौशल को बाजार की मांग से जोड़ना और उन्हें रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाना है।




Comments
comment
date
latest news
युवक के साथ मारपीट करता यूटयूबर 3 दोस्तो संग गिरफ्तार

युवक के साथ मारपीट करता यूटयूबर 3 दोस्तो संग गिरफ्तार