News :
कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू 3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी नेपाल का यू टर्न विदेशी रेस्क्यू टीम को नेपाल ने आने की अनुमति, किन्तु लिमिटेड एक्सेस के साथ!

शराब तस्करी करता नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार

  • Share
शराब तस्करी करता नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/25/2025



रुद्रप्रयाग-: रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में यात्रियों की चारधाम यात्रा सफलतापूर्वक, सकुशल सम्पन्न हो इसके लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने सहित कड़ी चेकिंग भी प्रभावी की है। जिस क्रम में अक्षय कोड़े द्वारा अपनी टीम को यात्रा के दौरान अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए सघन अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने को सभी थानाध्यक्षों को विशेष तौर पर निर्देश दिए है।

सघन जांच के क्रम में आज थाना गुप्तकाशी पुलिस ने एक नेपाली व्यक्ति अर्जुन गिरी, पुत्र खेमराज गिरी निवासी- नेपाल, हाल निवास नाला थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग को 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना गुप्तकाशी में आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


रुद्रप्रयाग जनपद पुलिस द्वारा केदारनाथ यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने को आम जनमानस से अपील है कि जनपद पुलिस को इस बार की केदारनाथ धाम यात्रा में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें और अपील की है कि यदि आपको कोई भी व्यक्ति नशे का काला कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी सूचना जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक या व्हट्सएप नम्बर 9410303070 पर प्रेषित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
Comments
comment
date
latest news
भक्तों की भीड़ में चैन स्नैचिंग करने वाले दंपत्ति समेत 3 चोर गिरफ्तार

भक्तों की भीड़ में चैन स्नैचिंग करने वाले दंपत्ति समेत 3 चोर गिरफ्तार