News :
दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले—सत्य और धर्म की हमेशा होती है जीत जय श्री राम के नारे व पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ रावण दहन दशहरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चम्पावत पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नज़र कप्तान नवनीत का सख्त एक्शन, भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने पर दो उपनिरीक्षको के खिलाफ मुकदमा दर्ज महानवमी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना 5 लाख की रंगदारी मांगता 'कथित पत्रकार' गिरफ्तार, पटेलनगर का निकला हिस्ट्रीशीटर एसआईटी ने दर्ज किये रेखा आर्य के बयान, ऑडियो रिकॉर्डिंग की प्राप्त किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान

नेहरुकोलोनी पुलिस ने पकड़ी 6 लाख रुपये कीमत की देशी शराब

  • Share
नेहरुकोलोनी पुलिस ने पकड़ी 6 लाख रुपये कीमत की देशी शराब

shikhrokiawaaz.com

04/10/2024


देहरादून-: लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल सम्पन्न करवाने को पुलिस कप्तान अजय सिंह व उनकी जनपद की समस्त थाना टीम द्वारा अपने अपने स्तर पर चुनावो को प्रभावित करने के अवैध प्रयासों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। जिस क्रम में आज थाना नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा चंचल डेरी तिराहे से एक पिकअप वाहन को 150 पेटी देशी शराब के साथ दबोचा। अभियुक्त उक्त शराब कनॉट प्लेस पर किसी को डिलीवर करने जा रहा था।


थाना नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा एक चेकिंग अभियान में आज बुधवार को चंचल डेरी तिराहे से एक पिकअप वाहन संख्या यूके07 सीबी 5930 को चेक करते हुए उसमे से 150 पेटी देशी शराब बरामद की । जिसमे से 62 पेटी जाफरान व 88 पेटी माल्टा है। गिरफ्तार वाहन चालक की पहचान संदीप(40) पुत्र गुरु प्रसाद निवासी डी ब्लॉक सरस्वती विहार थाना नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई है। 

अभियुक्त ने बताया कि प्रदीप नाम के व्यक्ति ने उसे हर्रावाला स्थित ठेके से उक्त शराब दी थी, जिसे उसके द्वारा उसे चकराता रोड पर कनॉट प्लेस के पास छोड़ने के लिए कहा गया था। अभियुक्त के अनुसार कनॉट प्लेस में प्रदीप का कोई आदमी उससे उक्त शराब की डिलीवरी लेने वाला था।पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है।
अभियुक्त के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
बाइक चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ़्तार

बाइक चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ़्तार