News :
जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू 3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी

राष्ट्रीय खेलो की मशाल 'तेजस्विनी' पहुँची चमोली

  • Share
राष्ट्रीय खेलो की मशाल 'तेजस्विनी' पहुँची चमोली

shikhrokiawaaz.com

01/10/2025


गोपेश्वर-: उत्तराखंड द्वारा आयोजित किये जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी आज चमोली जनपद के मुख्यालय गोपेश्वर में पहुँची, जहां जिलाधिकारी संदीप तिवारी व पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार द्वारा तेजस्विनी मशाल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के गोपेश्वर पहुँचने पर पाण्डवाज ने पुलिस मैदान में स्वागत प्रस्तुति दी।

यह पहली बार है जब उत्तराखंड इतने बड़े स्तर पर राष्ट्रीय खेलो का आयोजन कर रहा है। उत्तराखंड द्वारा राष्ट्र खेलो की मशाल का नाम तेजस्विनी रखा है, राष्ट्रीय खेलो के प्रति सभी के अंदर उत्साह व जागरूकता जगाने के लिए यह मशाल राज्य के अलग अलग जनपदो की यात्रा कर चुकी है। उत्तराखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेलो के लिए पांडवाज बैंड से 'हल्ला धूम-धड़क्का' भी गीत भी लिखवाया गया है। जिसे राज्य खेल विभाग द्वारा सोशल मीडिया से लेकर बीएसएनल के माध्यम से कॉलर टोन बनाने के लिए भी प्रमोट किया जा रहा है। उत्तराखंड द्वारा राष्ट्रीय खेलों के लिए मैस्कॉट को 'मौली' नाम दिया गया है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेलो की यह रैली सभी 3 जिलों के 99 स्थानों में कुल 3,823 किमी की दूरी तय करेगी व अपने अंतिम पड़ाव में राजधानी देहरादून पहुँचेगी जहां 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के अलग अलग जनपदो में कुल 36 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
Comments
comment
date
latest news
ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की बड़ी सफलता

ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की बड़ी सफलता