News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

नैनीताल पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र घोटाले को किया उजागर

  • Share
नैनीताल पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र घोटाले को किया उजागर

shikhrokiawaaz.com

05/24/2025


बनभूलपुरा:पुलिस कप्तान नैनीताल के निर्देशन में जनपद पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र घोटाले का खुलासा किया है।
जानकारी हो कि बनभूलपुरा पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि बनभूलपुरा कब्रिस्तान कमेटी के कुछ पदाधिकारियों द्वारा मोटी रकम लेकर जीवित व्यक्तियों और अन्य राज्यों में मृत व्यक्तियों के नाम पर झूठी एवं कूट रचित रसीदें तैयार कर हल्द्वानी नगर निगम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराए जा रहे थे।
पुलिस द्वारा जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसमें एक हत्या का आरोपी जिसे न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा दी जा चुकी है और जो वर्तमान में जमानत पर है को मृत दिखाकर उसके नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया।
उक्त प्रकरण अत्यंत गंभीर प्रकृति का था मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस कप्तान नैनीताल द्वारा समस्त संदिग्ध प्रकरणों की गहन जांच के निर्देश दिए गए।
उक्त जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर नगर निगम हल्द्वानी को विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की गई।
उक्त मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु,मनोज कांडपाल द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारी इकबाल अंसारी, उनके पुत्र तनवीर अहमद एवं अन्य के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखण्ड एसटीएफ ने किया नक़ली दवाई बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़

उत्तराखण्ड एसटीएफ ने किया नक़ली दवाई बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़