News :
जयघोष के बीच निकली बाबा केदार की डोली, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट* धर्मान्तरण के बढ़ते मामलों ने छेड़ी नई बहस- कहाँ सुरक्षित है महिलाएं? पौड़ी में पुलिस की पाठशाला: नशा मुक्त भविष्य का लिया संकल्प 8.71 ग्राम स्मैक संग महिला तस्कर गिरफ्तार बेकाबू होते शहर: भीड़, प्रदूषण और महंगाई के बोझ तले दबती ज़िंदगी महिला आरक्षण: राजनीति का मुद्दा या बदलते भारत की जरूरत? क्या ईरान तक युद्ध कर थम जाएगा इजराइल,अमेरिका? शासन ने किया 14 एसडीएम,समेत 25 पीसीएस व 1 सचिवालय सेवा अधिकारी का तबादला नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार एसपी नीहारिका तोमर का सख्त संदेश—श्रद्धालुओं से मधुर व्यवहार, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

नैनीताल पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

  • Share
नैनीताल पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/27/2025


काठगोदाम:नैनीताल पुलिस ने काठगोदाम के खेड़ा में हुई ज्वेलरी चोरी का खुलासा कर 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि बीती 8 मार्च को शिकायतकर्ता अजीम खान पुत्र वहीद खान निवासी देवला तल्ला पजाया कुँवरपुर चौराहा थाना काठगोदाम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि
बीती 6 मार्च को वह अपने परिवार के साथ नबाबगंज बरेली गये व 8 मार्च को जब घर वापस आये तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था,और घर के अन्दर का सामान बिखरा हुआ तथा अलमारी का ताला टूटा हुआ था अलमारी को खोलकर देखने पर अलमारी मे रखे सोने- चांदी के जेवर आदि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए थे।
उक्त घटना को देखते हुए चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तार हेतु एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए।
जिस क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र एवं सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी के निर्देशन में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में 02 टीमों का गठन किया गया।
उक्त टीमो द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए घटना स्थल के आस पास एवं सम्भावित स्थानों पर लगे लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया और लगातार दबिश व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी।
गठित पुलिस टीम द्वारा आज गुरुवार को 3 शातिर चोरों
1.देवेन्द्र थापा उर्फ़ राहुल थापा(उम्र20 पुत्र लाल सिंह थापा निवासी करायल फूलचौड़ थाना हल्द्वानी, 2.उज्जवल सिंह परगाई (उम्र 22)पुत्र नंदन सिंह परगाई निवासी जीतपुर नेगी प्रेम विहार थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल,3.संदीप कुमार(उम्र20) पुत्र नन्द किशोर निवासी कृष्णा फार्म हाउस के सामने देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी जनपद नैनीताल,को देवला तल्ला पजाया कुंवरपुर चौराहा काठगोदाम से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों गणों द्वारा 1 दिन पहले वादी के मकान में ताला लगा देख रैकी की गई थी,फिर 7 मार्च की रात को अभियुक्तों द्वारा रात्रि करीब 11.30 बजे  वादी के घर का तोला तोड़ वादी की आलमारी से उक्त सभी आभूषण चोरी कर रास्ते में पकड़े जाने के डर से सभी आभूषण गोलानदी के पास जंगल में गड्ढ़ा खोदकर दबा दिये थे।आज काफी समय बाद मामला शांत समझने पर उक्त अभि0 गणों द्वारा माल को निकालकर ले जा रहे थे पुलिस की गिरफ्त में आ गये।
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु 25 सौ रुपए के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
Comments
comment
date
latest news
सोशल साइट्स पर विज्ञापनों के माध्यम से मुनाफा कमाने का लालच देकर 33 लाख की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की महिला गिरफ्तार

सोशल साइट्स पर विज्ञापनों के माध्यम से मुनाफा कमाने का लालच देकर 33 लाख की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की महिला गिरफ्तार