नैनीताल: नैनीताल में ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में भारी भीड़ को देखते हुए यातायात, भीड़ प्रबंधन और महिला सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
ड्रोन कैमरों से पैनी नजर
मेले और आसपास के परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ड्रोन टीमों को तैनात किया गया है, जो लगातार प्रभावी ढंग से निगरानी कर रही हैं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीक का भरपूर उपयोग किया जा रहा है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
महोत्सव में उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर यातायात नियंत्रण, महिला सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। सभी टीमें आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।
पुलिस की प्रतिबद्धता
नैनीताल पुलिस क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
नैनीताल पुलिस आमजन और श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे महोत्सव के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या कंट्रोल रूम को दें।