News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

नैनीताल पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

  • Share
नैनीताल पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

shikhrokiawaaz.com

07/07/2024


नैनीताल-: उत्तराखंड में भारी बरसात के बीच पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में भी मार्ग क्षतिग्रस्त होने के चलते आम जनजीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। आज रविवार को नैनीताल क्षेत्र में हुई अत्यधिक वर्षा के चलते कालाढूंगी क्षेत्र में हल्द्वानी रामनगर हाईवे के बीच में पुलिया टूटने के कारण पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन किया गया।रामनगर से हल्द्वानी आने वाले वाहन को यातायात पुलिस द्वारा नया गाँव, बाजपुर, दोराहा, गदरपुर, रूद्रपुर, से होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा। 

देहरादून, हरिद्वार, बिजनौर, जसपुर, हल्द्वानी आने वाले वाहन के लिएकाशीपुर से दोराहा, गदरपुर, रूद्रपुर से होते हुए हल्द्वानी का मार्ग बनाया गया है। हल्द्वानी की ओर से कालाढूंगी बाजपुर/रामनगर को आने वाले वाहन हल्द्वानी से वाया रूद्रपुर गदरपुर, दौराहा, काशीपुर होते हुए जाएंगे। दिल्ली/नोयडा गाजियाबाद / अफजलगढ/ जसपुर से हल्द्वानी आने वाले वाहन वाया काशीपुर, दौराहा, गदरपुर, रूद्रपुर से होते हुए हल्द्वानी जायेंगे।
 हल्द्वानी को जाने वाले दोपहिया वाहन वाया कालाढूंगी, चकलुवा, विदरामपुर, भांखडा पुल होते हुये हल्द्वानी जायेगे।


नैनीताल पुलिस द्वारा नैनीताल आने वाले सभी यात्रियों को रुट प्लान के अनुसार ही यात्रा करने की अपील की है।साथ ही अनावश्यक रूप से नदी नालों के तेज बहाव पार करने का प्रयास न करने की अपील भी की है। 

पुलिस द्वारा कोई भी सहायता व आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल करने को कहा है।
Comments
comment
date
latest news
अंकिता भण्डारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों की जमानत खारिज

अंकिता भण्डारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों की जमानत खारिज