News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

अपमान का बदला लेने के लिए कर डाली दोस्त की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
अपमान का बदला लेने के लिए कर डाली दोस्त की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/18/2025


रानीपोखरी: थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा बीती 14 सितंबर को लापता युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए अभियुक्त को धड़ दबोचा।
जानकारी के अनुसार रमेश चंद्र ने अपने बेटे शुभम पाल उर्फ चुन्नी निवासी नागायागले गली नं० 09, की गुमशुदगी के संबंध में थाना रानीपोखरी में बीती 14 सितंबर को तहरीर दी।
युवक का शव अगले दिन 15 सितंबर को शांतिनगर, रानीपोखरी में पानी के शिविर टैंक में मिला था। इस संबंध में धारा 103 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वादी ने संदेह व्यक्त किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शुभम की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से टैंक में फेंका गया है।
वादी की तहरीर पर मु.अ.सं. 87/25 धारा 103 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

हत्या का मामले के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक (प्रथम) ऋषिकेश,
तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं मानवीय सूचना के आधार पर कल हत्या के अभियोग में संलिप्त अभियुक्त ऋषभ धीमान उर्फ बाबू पुत्र जितेन्द्र निवासी गली नं० 01, शांतिनगर, रानीपोखरी, उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ऋषभ धीमान उर्फ बाबू ने बताया कि वह मृतक शुभम पाल के साथ एक ही स्थान पर कार्य करता था। कार्य के दौरान मृतक द्वारा अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उसका अपमान किया जाता था, जिससे अभियुक्त के मन में उसके प्रति गहरी रंजिश उत्पन्न हो गई थी और 14 सितंबर को अभियुक्त ने शुभम को अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर शांतिनगर क्षेत्र में स्थित पानी के शिविर टैंक के पास ले गया। वहाँ दोनों ने बैठकर शराब पी, और जब शुभम नशे में हो गया, तो अभियुक्त ने उसे पानी के शिविर टैंक में धक्का दे दिया। शुभम का शरीर टैंक के सरिया में अटक गया, तब अभियुक्त ने उसकी टांगें पकड़कर उसे जोर से नीचे धकेल दिया, जिससे शुभम की मृत्यु हो गई। घटना के बाद अभियुक्त वहाँ से भाग गया और किसी को कुछ नहीं बताया।



Comments
comment
date
latest news
अंकिता भंडारी को मिला न्याय, तीनों दोषियों को हुई आजीवन कारावास

अंकिता भंडारी को मिला न्याय, तीनों दोषियों को हुई आजीवन कारावास