News :
घरो में सिलिंडर होम डिलीवरी को सुनिश्चित करने को गैस एजेंसियों में अधिकारी तैनात त्यौहार की आड में अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालो पर पुलिस का शिकंजा 2 किलो से ज्यादा अवैध गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार घरो में सिलिंडर होम डिलीवरी को सुनिश्चित करने को गैस एजेंसियों में अधिकारी तैनात घरो में सिलिंडर होम डिलीवरी को सुनिश्चित करने को गैस एजेंसियों में अधिकारी तैनात घरो में सिलिंडर होम डिलीवरी को सुनिश्चित करने को गैस एजेंसियों में अधिकारी तैनात 2 किलो से ज्यादा अवैध गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार नवरात्रि और ईद के दृष्टिगत बाजारों में पुलिस की सख्ती की पैदल गश्त रोड कटिंग में लापरवाही पर सख्त रुख—समयसीमा तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय मांडुवाला के जंगलों में मिली महिला की हत्या का खुलासा, पहले पति ने की थी हत्या

मांडुवाला के जंगलों में मिली महिला की हत्या का खुलासा, पहले पति ने की थी हत्या

  • Share
मांडुवाला के जंगलों में मिली महिला की हत्या का खुलासा, पहले पति ने की थी हत्या

shikhrokiawaaz.com

03/19/2026


 देहरादून-:  प्रेमनगर अंतर्गत मांडुवाला में बाला सुंदरी मंदिर के पास एक महिला का शव मिलने के मामले में दून पुलिस द्वारा खुलासा करते हुए महिला के पहले पति को महिला की हत्या करने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया है। महिला 4 वर्ष पूर्व अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति के पास चली गयी थी व 1 वर्ष पूर्व ही अपनी 11 महीने की बेटी के साथ वापिस पहले पति पर वापिस आयी थी व अपने पति को अपनी दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी, जिसके चलते हुए विवाद में अभियुक्त ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।


बीती 11 मार्च को प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत मॉडूवाला रोड, बालासुदरी मंदिर परिसर के पास पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव एक सफेद प्लास्टिक के कटटे मे मिला था व शव के पास एक रजाई भी मिली थी, जिससे शव को ढके होने की संभावना जताई गई थी।पुलिस द्वारा मौके से फारेन्सिक टीम की सहायता से सभी साक्ष्य एकत्रित किये गए थे। महिला का शव 4 से 5 दिन पुराना होने के चलते महिला का चेहरा खराब होने के चलते महिला की पहचान संभव नही थी। केवल महिला के हाथ मे एक टैटू व पैरों में पायल से महिला की पहचान किये जाने की पुलिस ने कोशिश शुरू की।

 पुलिस द्वारा मौके पर मृतक महिला का पंचायतनामा भरते हुए शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के सम्बन्ध में उ0नि0 अमित शर्मा चौकी प्रभारी झाझरा द्वारा धारा: 103 (1), 238 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या किया जाना पाया गया। 

इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे को पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा 08 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास के जंगलों में काम्बिंग करते हुए घटना स्थल व आने जाने वाले मार्गो पर लगे 2500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को बारीकी से चैक किया गया। साथ ही सर्विलांस व अन्य माध्यमों से भी घटना से जुडी जानकारियां एकत्रित की गई। परन्तु घटना स्थल शीतला माता मन्दिर व उसके परिसर में कोई सीसीटीवी कैमरा न होने व उसके आस-पास घने जंगल का क्षेत्र होने के कारण पुलिस को कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। 

मृतक महिला के पहनावे से उसके किसी मलीन बस्तियो में रहने की सम्भावना के दृष्टिगत उसकी शिनाख्त हेतु पुलिस द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्रों में लगभग 30 से अधिक मलीन/झुग्गी बस्तियों में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए लगभग 5000 बाहरी/स्थानीय व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया।  साथ ही नव निर्मित भवनों, हॉस्टलों, झुग्गी झोपडियों, नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों, मजदूरों, आदि के मध्य मृतक महिला की पहचान सम्बन्धी पाम्प्लेट वितरित कर सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की शिनाख्त के प्रयास किये गये। 

पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त हेतु लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान के दौरान आज गुरुवार को पुलिस टीम अज्ञात महिला की शिनाख्त हेतु कॉसवाली कोठरी पहुंची तो पुलिस टीम को जानकारी मिली कि कॉसवाली कोठरी मे एक नव निर्मित मकान मे काम करने वाला बिहार का एक मजदूर अपनी बीवी व छोटे बच्चे के साथ उसी साईट पर रहकर मजदूरी कर रहा था। पर होली के आस-पास से उसके साथ रहने वाली महिला दिखाई नहीं दे रही है। पर उसका बच्चा किसी अन्य महिला के साथ उक्त मजदूर के साथ दिखाई दे रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मकान के ठेकेदार शिवजी, जो भाऊवाला मे रहता है,से गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उसके पास काम करने वाले रंजीत शर्मा नाम के मजदूर की दो पत्नियां हैं, जिनमें से उसकी पहली पत्नी रूपा अपनी बच्ची के साथ माह फरवरी में उसके पास आई थी तथा निर्माणाधीन साइट पर ही उसके साथ रह रही थी। 
 
बीती 8 मार्च को रंजीत शर्मा द्वारा अपनी पत्नी व बच्ची को बिहार वापस भेजने की बात कहते हुए उससे मोटर साइकिल व 1500 रू0 मांगे तथा 9 मार्च को उसकी मोटर साइकिल वापस करते हुए उसे बताया कि उसकी पहली पत्नी रूपा बिहार चली गई है तथा दूसरी पत्नी सुशीला बिहार से उसके पास आ गई है। उसके बाद रंजीत अपनी दूसरी पत्नी व पहली पत्नी की बच्ची के साथ कुछ दिन उक्त साइट पर ही रहा तथा वर्तमान में भाटोवाला में रह रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल भाटोवाला पहुंची जहां पुलिस टीम को देखकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति रंजीत शर्मा(32) पुत्र बिन्देश्वरी शर्मा, निवासी गा्रम कडयूमर, पो0 सुखासन, थाना सिमरी बख्तयारपुर, जिला सहरसा, बिहार, हाल निवासी भाटोवाला, देहरादून, भागने का प्रयास करने लगा, पर पुलिस टीम द्वारा उसे मौके पर दबोच लिया। जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अज्ञात महिला की पहचान अपनी पहली पत्नी रूपा के रूप में करते हुए उसका गला दबाकर उसकी हत्या करना तथा शव को कट्टे में डालकर शीतला माता मन्दिर के पास जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की गयी जिस पर पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। 


कप्तान प्रमेन्द्र ने बताया कि वर्ष 2009 में उसका विवाह रूपा नाम की महिला से हुआ था तथा 04 वर्ष पूर्व उसकी पत्नी रूपा ने किसी अन्य पुरूष के साथ भागकर उससे शादी कर ली थी, जिसके बाद अभियुक्त द्वारा भी अपने बगल के गांव में रहने वाली सुशीला नाम की महिला से विवाह कर लिया, जो पूर्व से ही शादी शुदा थी।

अभियुक्त पिछले 12 वर्षों से देहरादून में अलग-अलग स्थानो पर रहकर मजदूरी कर रहा था तथा पिछले 01 साल से उसकी दूसरी पत्नी सुशीला गांव में ही रह रही थी। एक वर्ष पूर्व उसकी पहली पत्नी रूपा अपने दूसरे पति को छोडकर वापस गांव आ गई तथा अभियुक्त के सम्पर्क में आकर उससे बातें करने लगी। 23 फरवरी को अभियुक्त की पहली पत्नी रूपा अपनी 11 माह की पुत्री के साथ अभियुक्त के पास देहरादून आ गई तथा उसके साथ उक्त निर्माणाधीन साइट पर ही रहने लगी। इस दौरान उसके द्वारा लगातार अभियुक्त पर अपनी दूसरी पत्नी को छोडने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसे लेकर उनके मध्य अक्सर विवाद हुआ करता था। 

कप्तान ने बताया कि 5 मार्च की रात्रि में अभियुक्त के अपनी दूसरी पत्नी से फोन पर बात करने के दौरान मृतका रूपा द्वारा उससे फोन छीन लिया तथा उस पर अपनी दूसरी पत्नी से बात न करने का दबाव बनाने लगे। जिसे लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया तथा अभियुक्त द्वारा उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक सफेद कट्टे में डालकर मकान के एक अलग कमरे रख दिया तथा उसे छिपाने की नीयत से उस पर रजाई डाल दी। उसके बाद अभियुक्त ने अपनी दूसरी पत्नी को फोन कर उसे देहरादून आने के लिये कहा।  इस दौरान शव को ठिकाने लगाने का मौका न मिलने तथा 11 माह की बच्ची के साथ होने के कारण अभियुक्त द्वारा उक्त शव को 04 दिनों तक उक्त मकान के एक अलग कमरे में रजाई से छिपाकर रखा व 8 मार्च को अपनी दूसरी पत्नी के देहरादून आने पर अभियुक्त द्वारा उक्त बच्ची को उसके पास छोडकर अपने ठेकेदार की मोटर साइकिल के पीछे उक्त शव के कट्टे को बांधकर उसे रजाई से ढक दिया तथा शव को शीतला देवी मन्दिर के पास जंगल में फेंक कर वापस आ गया।

मृतका के कुछ दिन पूर्व ही बिहार से देहरादून आने तथा स्थानीय लोगों को उसके बारे में ज्यादा जानकारी न होने के कारण अभियुक्त आश्वस्त था कि उसकी पहचान नहीं हो पायेगी तथा पुलिस उस तक कभी नहीं पहुँच पायेगी, जिसके चलते अभियुक्त द्वारा घटना के बाद भागने का प्रयास नहीं किया गया।

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा पांच हज़ार रुपये तथा पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र द्वारा 2500 रुपये के नगद पुरूस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।



Comments
comment
date
latest news
“ऑपरेशन स्माईल” के तहत मध्यप्रदेश से लक्ष्मणझूला पहुंचे नाबालिग को पुलिस ने परिवार को किया सुपुर्द

“ऑपरेशन स्माईल” के तहत मध्यप्रदेश से लक्ष्मणझूला पहुंचे नाबालिग को पुलिस ने परिवार को किया सुपुर्द