News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

म्यूल खातों के नेटवर्क का भंडाफोड़ एसटीएफ ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश

  • Share
म्यूल खातों के नेटवर्क का भंडाफोड़ एसटीएफ ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश

shikhrokiawaaz.com

03/29/2026


देहरादून:स्पेशल टास्क फोर्स और साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की टीम ने संगठित साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो साइबर ठगों को “म्यूल अकाउंट” उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी में मदद करता था।
पुलिस कप्तान एसटीएफ के अनुसार आरोपी भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और बाद में इन्हीं खातों को साइबर अपराधियों को सौंप देते थे, जिनका उपयोग देशभर में लोगों से ठगी करने के लिए किया जाता था। इन खातों में लाखों रुपये का लेन-देन होता था और इसके बदले आरोपी कमीशन प्राप्त करते थे।
एसटीएफ कप्तान अजय सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर टीम ने हरिद्वार में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में साइबर थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फर्जी फर्म बनाकर उनके दस्तावेज तैयार करते थे और उन्हीं के आधार पर बैंकों में करंट अकाउंट खुलवाते थे। बाद में इन खातों को दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर बेच दिया जाता था, जहां साइबर अपराधी ठगी की रकम का लेन-देन करते थे।
एसटीएफ ने 1.रवि(उम्र31)पुत्र अशोक कुमार हाल नि0 नवोदय नगर कालोनी रोशनाबाद थाना सिडकुल  हरिद्वार प्लोट न0 100 नवल सुरजपुर थाना किठोड मेरठ उ0प्र0, 2.राजन चौधरी पुत्र ओम प्रकाश चौधरी (उम्र 35)हाल प्रेमपुरी मोटामहादेव नजीबाबाद रोड़ थाना नजीबादबाद,कृपाल आश्रम शिवालिक नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, 3.विनित राणा (उम्र25)पुत्र धीर सिह नि0 ग्राम मथाना पोओ0 दाबकी कला थाना खानपुर  जनपद हरिद्वार,को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक कार, कई बैंक पासबुक व चेकबुक, 10 डेबिट कार्ड, 5 मोबाइल फोन, आधार और पैन कार्ड सहित विभिन्न फर्मों की मुहरें बरामद की हैं। 
Comments
comment
date
latest news
फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी ने फ्यूजिफिल्म के साथ आयोजित वर्कशॉप में फोटोग्राफर्स को सिखाये फोटोग्राफी के नए गुण

फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी ने फ्यूजिफिल्म के साथ आयोजित वर्कशॉप में फोटोग्राफर्स को सिखाये फोटोग्राफी के नए गुण