News :
दो नशेड़ियों ने घर के बाहर से चुराई साईकल, गिरफ्तार मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार विकासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, तीन घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां*

61.51 ग्राम स्मैक तस्करी करते मां-बेटा गिरफ्तार

  • Share
61.51 ग्राम स्मैक तस्करी करते मां-बेटा गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

01/16/2026


कुमाऊं-: कुमाऊं क्षेत्र में किसी भी सूरत में ड्रग्स को पैर न पसारने देने को "नो टॉलरेंस" के साथ अपनी टीम के साथ ग्राउंड जीरो पर कार्यवाही कर रही आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल की एसओटीएफ टीम द्वारा एक माँ-बेटे को 61.51 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल द्वारा कुमाऊं क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ अपनी टीम के हर एक कर्मी को कड़ी से कड़ी कार्यवाही व निगरानी बनाये रखने को कहा है। जिस क्रम में कल गुरुवार शाम को चौकी शक्तिफार्म पुलिस एवं एस०ओ०टी०एफ० कुमाऊँ की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म क्षेत्र में अपने मुखबिरी तंत्रो से जानकारी जुटाते एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में  पुलिस टीम को देखकर एक महिला व एक पुरूष भागने का प्रयास करने लगा, जिसपर पुलिस द्वारा तुरंत उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्तो की पहचान परमजीत कौर(50) पत्नी दर्शन सिंह उसके पुत्र सोनू सिंह(26) पुत्र दर्शन सिंह निवासीगण- ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म कोल सितारगंज जनपद अधमसिंहनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार महिला परमजीत कौर से पुलिस ने 22.66 ग्राम व अभियुक्त सोनू सिंह के कब्जे से 38.85 ग्राम स्मैक बरामद की है।

आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में 08/21 एनडीपीएस एक्ट, 1985 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
मुख्यमंत्री द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विकासखंडों और जिलों को किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विकासखंडों और जिलों को किया गया सम्मानित