News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

19 अगस्त से भराड़ीसैण में होगा मानसून सत्र

  • Share
19 अगस्त से भराड़ीसैण में होगा मानसून सत्र

shikhrokiawaaz.com

07/22/2025



देहरादून-: आगामी 19 अगस्त को मानसून सत्र का आयोजन भराड़ीसैण विधानसभा में आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र की अधिसूचना जारी की। 


उत्तराखंड के आगामी मानसून सत्र के लिए विधानसभा ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार का मानसून सत्र प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैण में 19 अगस्त से प्रारंभ होगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अनुमति के बाद इस मानसून सत्र को भराड़ीसैण में आयोजित करने की घोषणा कर दी है। सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को सभी विधायकों की ओर से अब तक 480 से अधिक प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं, जिसपर सत्र में विधायकों व विपक्षियों के बीच सवाल जवाब किये जायेंगे व कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।


मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने बताया कि इस बार सत्र को अधिक सुचारु और तकनीकी रूप से सुसज्जित ढंग से आयोजित किया जाएगा। सभा मंडप को ई-नेवा पोर्टल के तहत पूरी तरह डिजिटाइज किया जा चुका है और साउंडप्रूफिंग जैसे तकनीकी कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखण्ड पुलिस ने जूडो में दिखाया अपना दमख़म जीते 8 पदक

उत्तराखण्ड पुलिस ने जूडो में दिखाया अपना दमख़म जीते 8 पदक