News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

आपदा के दौरान बचाव के तरीकों को लेकर मोहना ग्राम वासियो को दी ट्रेनिंग

  • Share
आपदा के दौरान बचाव के तरीकों को लेकर मोहना ग्राम वासियो को दी ट्रेनिंग

shikhrokiawaaz.com

06/16/2024


देहरादून:- मानसून आते ही राजधानी देहरादून के कई दूर दराज इलाकों में आपदा की स्थिति बन जाती है जिनसे वक़्त रहते निबटने व कमसे कम जान माल का नुकसान हो इसके लिए प्रशासन स्तर पर जिलाधिकारी सोनिका द्वारा तहसील स्तर पर सभी कर्मियों को आपदा उपकरणों व बचाव कार्यो की फुल ट्रेनिंग के साथ अपनी तैयारी पूरी रखने को कह गया था,जिसके तहत आज रविवार को आपदा कार्यक्रम प्रशिक्षुओं द्वारा राजस्व ग्राम मोहना में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीणों को आपदा से निबटने के तरीकों व उपकरणों की जानकारी दी।


जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून के तत्वाधान में राजधानी के आपदा के दृष्टिगत विषम परिस्थिति वाले क्षेत्रों व ग्रामो में 13 जून से 3 जुलाई तक आम जनमानस की सुरक्षा एवं बचाव हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये है, जिसके तहत प्रशिक्षण टीम आज ग्राम मोहना में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुँची,जहां मास्टर ट्रेनर राजू शाही मास्टर ट्रेनर एवं उनके स्टाफ द्वारा ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया।
 

 प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम वासियों को आपदा संबंधी जानकारी/ खोज - बचाव उपकरणों का परिचय/सैटेलाइट फोन संचालन विधि एवं प्राथमिक उपचार आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं उक्त स्थानों पर उपकरणों एवं अन्य सामग्री के कार्यशीलता एवं आवश्यक रख-रखाव संबंधी प्रयोगात्मक जानकारी भी दी गईं।
Comments
comment
date
latest news
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने वीडियो की जाँच के दिए निर्देश

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने वीडियो की जाँच के दिए निर्देश