News :
देहरादून में रातभर चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 गिरफ्तार जंतर मंतर में सुरक्षा की 7 लेयर के चलते सीजेपी का प्रोटेस्ट हुआ फेल शीतकाल के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट हुए बंद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के योगदान को किया याद गुण्डा अधिनियम के तहत 01 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार कप्तान श्वेता ने अपने अधिकारियों को जांच में गुणवत्ता लाने के दिये निर्देश, आगामी त्योहारों पर जनपद में कड़ी सुरक्षा रखने के आदेश आम जनता को अपने काम के लिए बार-बार न लगाने पड़े सरकारी कार्यालयों के चक्कर :धामी नम आंखों और सेना के बैंड की गूंज के बीच बंद हुए हेमकुण्ड साहिब के कपाट पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में की खाद्य पदार्थो की जांच, सत्यापन न करवाने पर 35 भवन स्वामियों के चालान

24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन

  • Share
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन

shikhrokiawaaz.com

08/06/2026


देहरादून:प्रेमनगर क्षेत्र में दुकान से मोबाइल चोरी की घटना का दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एसुस कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक नशे का आदी है और उसने अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को 5 अगस्त 2026 को प्रेमनगर निवासी सुमित कुमार की ओर से शिकायत मिली थी कि उनकी दुकान से अज्ञात व्यक्ति मोबाइल फोन चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान वाहन चेकिंग के समय झाझरा पुलिस चौकी के सामने से आरोपी विमल(उम्र29)पुत्र राजेंद्र, निवासी बहादुरपुर डेरा, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, हाल निवासी टी-स्टेट आर्केडिया,अंबीवाला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments
comment
date
latest news
जमीनी फर्जीवाड़े में ईनामी महिला अभियुक्त गिरफ्तार

जमीनी फर्जीवाड़े में ईनामी महिला अभियुक्त गिरफ्तार