News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा शातिर चोर गिरफ्तार

  • Share
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा शातिर चोर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/31/2026

देहरादून:डोईवाला क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन समेत कुल सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बीती 29 मई को जौलीग्रांट स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक मजदूर ने अपना मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट तिराहा, जौलीग्रांट क्षेत्र से
ओमप्रकाश उर्फ भोन्दा(उम्र24) पुत्र गणेशी लाल, निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, जनपद देहरादून,को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके अलावा अभियुक्त के पास से छह अन्य मोबाइल फोन भी मिले है,आरोपी ने उक्त मोबाइल फोन जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए थे। पुलिस अब इन मोबाइल फोनों के वास्तविक मालिकों और उनसे जुड़े मामलों की जानकारी जुटा रही है।
आरोपी नशे का आदी है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं,व आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है।
Comments
comment
date
latest news
देहरादून की साझा संस्कृति और अमन पर शहर काज़ी का संदेश

देहरादून की साझा संस्कृति और अमन पर शहर काज़ी का संदेश